लाइव न्यूज़ :

Punjab: AAP नेता ने सुपारी किलर से कराई पत्नी की हत्या, गर्लफ्रेंड संग रची थी साजिश; 6 लोग गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 18, 2025 09:30 IST

Punjab: अधिकारियों ने कहा कि पुलिस ने सोमवार (17 फरवरी 2025) को एक स्थानीय AAP नेता, उसकी महिला मित्र और चार कथित सुपारी हत्यारों को उसकी पत्नी की हत्या के मामले में गिरफ्तार किया।

Open in App

Punjab: पंजाब में पुलिस ने पत्नी की हत्या के सिलसिले में सोमवार को आम आदमी पार्टी (आप) के एक स्थानीय नेता, उसकी महिला मित्र और चार अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि अनोख मित्तल की पत्नी लिप्सी मित्तल (33) की शनिवार को यहां एक गांव के पास लुटेरों ने हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब अनोख और उनकी पत्नी लिप्सी लुधियाना-मलेरकोटला रोड पर एक होटल से खाना खाकर घर लौट रहे थे।

अनोख ने शुरू में पुलिस को बताया था कि शनिवार को लुटेरों ने उन्हें रोका धारदार हथियारों से हमला किया और उनकी कार लेकर भाग गए। पुलिस आयुक्त कुलदीप सिंह चहल ने बताया कि हत्या का मुख्य साजिशकर्ता महिला का पति ही निकला। चहल ने बताया कि पुलिस ने महिला के पति और स्थानीय आप नेता एवं व्यवसायी अनोख मित्तल (35) तथा उसकी 24 वर्षीय प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने बताया कि अनोख की पत्नी को पता चला कि उसके पति का विवाहेतर संबंध है, जिसके बाद उसने अपनी प्रेमिका के साथ मिलकर यह योजना बनाई।

पुलिस आयुक्त ने बताया कि अनोख और उसकी प्रेमिका के अलावा चार भाड़े के हत्यारों अमृतपाल सिंह उर्फ ​​बल्ली (26), गुरदीप सिंह उर्फ ​​मन्नी (25), सोनू सिंह (24) और सागरदीप सिंह उर्फ ​​तेजी (30) को भी गिरफ्तार किया गया है।

 

टॅग्स :पंजाबAam Aadmi Partyहत्याक्राइमCrime
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया