लाइव न्यूज़ :

सेनेटरी पैड्स की जांच के लिए शिक्षिकाओं ने छात्राओं के उतरवाए कपड़े , सीएम ने दिये जांच के आदेश

By भाषा | Updated: November 4, 2018 03:47 IST

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने शनिवार को कहा कि इस मामले को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के संज्ञान में लाए जाने के बाद दो शिक्षिकाओं के तबादले और मामले में जांच के आदेश दिये गए हैं। 

Open in App

 पंजाब के फाजिल्का जिले में एक सरकारी बालिका विद्यालय में शौचालय के अंदर एक फेंका हुआ सेनेटरी पैड मिलने के बाद शिक्षिकाओं ने यह देखने के लिये कुछ छात्राओं के कपड़े उतरवा दिये कि उनमें से किसने सेनेटरी पैड पहना है। 

एक वीडियो क्लिप में कुछ लड़कियां रोते हुए यह शिकायत करती दिख रही हैं कि तीन दिन पहले कुंडल गांव में उनके विद्यालय परिसर में शिक्षिकाओं ने उन्हें निर्वस्त्र किया। 

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने शनिवार को कहा कि इस मामले को पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के संज्ञान में लाए जाने के बाद दो शिक्षिकाओं के तबादले और मामले में जांच के आदेश दिये गए हैं। 

अधिकारियों ने कहा कि शौचालय में एक सेनेटरी पैड मिलने के बाद शिक्षिकाएं यह पता लगाने का प्रयास कर रही थीं कि किस लड़की ने पैड पहना है। 

उन्होंने कहा कि इसके बजाए शिक्षिकाओं को छात्राओं को शिक्षित करना चाहिए था कि सेनेटरी पैड्स का सही तरीके से निस्तारण कैसे करें।

मुख्यमंत्री ने शिक्षा सचिव कृष्ण कुमार को निर्देश दिये हैं कि सोमवार तक जांच पूरी कर आगे आवश्यक कार्रवाई करें। 

जिला शिक्षा अधिकारी से विद्यालय का दौरा करने को कहा गया था और छात्राओं और उनके अभिभावकों से बात करने के बाद प्रथम दृष्टया दो शिक्षिकाओं की भूमिका के साक्ष्य मिले हैं। 

अमरिंदर सिंह ने शिक्षा सचिव से व्यक्तिगत रूप से जांच की निगरानी करने और उन्हें सोमवार को अंतिम रिपोर्ट के बारे में अवगत कराने को कहा है। 

टॅग्स :पंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई