लाइव न्यूज़ :

हथौड़े से सिर पर प्रहार कर पत्नी और बेटी को मार डाला, नहर में छलांग लगाकर दी जान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 13, 2021 16:29 IST

पंजाब में शेरपुर खुर्द कॉलोनी में यह हादसा हुआ। पुलिस ने बताया कि प्यारा सिंह ने कथित तौर पर अपनी पत्नी स्वर्णकार कौर (53) और बेटी राजवंत कौर (22) की हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्दे पुलिस को उसकी मोटरसाइकिल यहां से करीब 20 किमी दूर दोराहा के पास सरहिंद नहर के किनारे मिली।पुलिस को शक है कि अपराध करने के बाद उसने नहर में छलांग लगा दी। भतीजे गुरप्रीत सिंह को सूचना दी थी कि उसने अपनी पत्नी और बेटी को मार डाला है और वह आत्महत्या करने जा रहा है।

लुधियानाः पंजाब में 60 वर्षीय एक फैक्टरी कर्मी ने कथित तौर पर हथौड़े से अपनी पत्नी और बेटी के सिर पर प्रहार कर उनकी हत्या कर दी और संदेह है कि यहां एक नहर में कूद कर उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने  जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि प्यारा सिंह ने कथित तौर पर अपनी पत्नी स्वर्णकार कौर (53) और बेटी राजवंत कौर (22) की हत्या कर दी। इस घटना को तब अंजाम दिया गया, जब वो शेरपुर खुर्द कॉलोनी स्थित अपने आवास में सो रही थीं। उन्होंने कहा कि दोनों की हत्या करने के बाद वह अपने घर से फरार हो गया।

बाद में पुलिस को उसकी मोटरसाइकिल यहां से करीब 20 किमी दूर दोराहा के पास सरहिंद नहर के किनारे मिली। पुलिस को शक है कि अपराध करने के बाद उसने नहर में छलांग लगा दी। उन्होंने कहा कि हालांकि, उसका शव अब तक बरामद नहीं हुआ है। पुलिस के अनुसार भागने से पहले सिंह ने फोन पर अपने भतीजे गुरप्रीत सिंह को सूचना दी थी कि उसने अपनी पत्नी और बेटी को मार डाला है और वह आत्महत्या करने जा रहा है।

हरिद्वार में गन्ने के खेत में युवक, युवती के क्षत-विक्षत शव मिले

उत्तराखंड के हरिद्वार जिले के झबरेड़ा क्षेत्र में एक गन्ने के खेत से शुक्रवार को एक युवक और एक विवाहित महिला के शव बरामद होने से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। रूड़की के झबरेडा क्षेत्र के मोलना गांव में मिले ये दोनों शव क्षत विक्षत अवस्था में हैं और दोनों की कथित तौर पर धारदार हथियारों से काट कर हत्या की गई हैं।

पुलिस के अनुसार, मोलना गाँव की विवाहिता और उसी गांव का युवक 24 जनवरी से बिना बताए अपने घरों से लापता थे। महिला की चार माह पहले शादी हुई थी लेकिन वह वहां से अपने मायके आ गई थी। दोनों के अलग—अलग समुदाय के होने के कारण तनाव की आशंका से क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

महिला का कटा हुआ पैर बरामद हुआ था जिसके बाद उसके परिजनों ने गांव के ही युवक पर हत्या का आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया था। वहीं युवक पक्ष की ओर से भी पुलिस को गुमशुदगी की तहरीर दी गई थी। महिला का एक पैर बरामद होने के बाद जब पुलिस ने शव के बाकी हिस्से की तलाश शुरू की तो गांव के एक गन्ने के खेत में दोनों शव मिले।

पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके से कपड़े, हथियार, कारतूस बरामद कर उन्हें सील कर दिया है। मौके पर पहुंचे हरिद्वार के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सैंथिल अबुदई कृष्णराज एस ने बताया कि अभी मामले की जांच की जा रही है। मृतक युवक की अंकित के रूप में शिनाख्त करने वाले ग्राम प्रधान रामकुमार त्यागी ने बताया कि वह उनका चचेरा भाई है जिसके गायब होने के बाद युवती के परिवार वाले उन्हें पुलिस में शिकायत नहीं करने और आपसी सहमति से मामला निपटाने का दवाब डाल रहे थे। 

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्यापंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा