लाइव न्यूज़ :

कलयुगी पति ने इंसानियत का घोटा 'गला', पत्नी को चारपाई से बांध किया आग के हवाले, जुड़वां बच्चों से गर्भवती थी महिला

By अंजली चौहान | Updated: April 21, 2024 11:07 IST

Punjab Crime: अमृतसर में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी गर्भवती पत्नी को आग लगा दी। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Open in App

अमृतसर:पंजाब के अमृतसर में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। जहां ब्यास के पास बुले नंगल गांव में पति ने अपनी गर्भवति पति की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने रिश्तों को शर्मसार करते हुए पत्नी को चारपाई से बांध कर आग के हवाले कर दिया। पत्नी तड़प-तड़प कर मर गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने संज्ञान लेते हुए अपराध पर दुख जताया है। एनसीडब्ल्यू ने कहा कि वह घटना से स्तब्ध है। एनसीडब्ल्यू की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) को आरोपियों को गिरफ्तार करने और तीन दिनों में कार्रवाई रिपोर्ट सौंपने के लिए पत्र लिखा है।

आरोपी पति गिरफ्तार 

गौरतलब है कि घटना शुक्रवार की है जब आरोपी पति सुखदेव सिंह ने अपनी पत्नी पिंकी जो दो जुड़वा बच्चों से गर्भवती को बांध कर आग लगा दी। चारपाई से बंधने के कारण वह आग से खुद को बचा नहीं पाई और झुलस कर मर गई। वारदात को अंजाम देकर सुखदेव वहां से भाग गया जिसे बाद में पुलिस ने पकड़ लिया।

ब्यास स्टेशन हाउस अधिकारी (एसएचओ) गुरविंदर सिंह के अनुसार, घटना शुक्रवार को हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार, जोड़े की शादी लगभग 3 साल पहले हुई थी और उनके बीच अक्सर बहस होती थी। शुक्रवार को भी उनके बीच तीखी बहस हुई जिसके बाद सुखदेव ने अपनी पत्नी को आग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आरोपी को कल देर शाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी गुरविंदर सिंह ने कहा, "उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।"

टॅग्स :अमृतसरप्रेगनेंसीNational Commission for Womenपंजाबआगfire
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला