लाइव न्यूज़ :

मूसेवाला हत्याकांडः हमलावरों को किसने मुहैया कराई थी बोलेरो कार, पंजाब पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ा

By अनिल शर्मा | Updated: June 6, 2022 09:58 IST

रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्ध को अप्रैल में मोगा के बाघापुराना के मरही मुस्तफा गांव में गैंगस्टर हरजीत सिंह पेंटा की गोली मारकर हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। देविंदर बंबिहा समूह के सदस्य पेंटा की कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के निर्देश पर हत्या कर दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देपंजाब पुलिस ने मूसेवाला हत्याकांड में पहली गिरफ्तारी 31 मई को मनप्रीत भाऊ को पकड़कर की थीआरोप है कि भाऊ ने हमलावरों को साजो-सामान (हथियार) मुहैया कराया था

चंडीगढ़ः पंजाबी गायक और राजनेता सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पंजाब पुलिस ने सोमवार को एक और संदिग्ध को गिरफ्तार किया। उस पर 30 मई को मनसा जिले के जवाहरके गांव में पंजाबी गायक की गोली मारकर हत्या करने वाले शूटरों को बोलेरो कार मुहैया कराने का संदेह है।

रिपोर्ट के मुताबिक संदिग्ध को अप्रैल में मोगा के बाघापुराना के मरही मुस्तफा गांव में गैंगस्टर हरजीत सिंह पेंटा की गोली मारकर हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने संदेह जताया है कि इसी ने मूसेवाला की हत्या में शामिल हमलावरों को गाड़ी मुहैया करायी थी। देविंदर बंबिहा समूह के सदस्य पेंटा की कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के निर्देश पर हत्या कर दी गई थी।

पंजाब पुलिस ने मूसेवाला हत्याकांड में पहली गिरफ्तारी 31 मई को मनसा जिले के ढाइपे गांव के मनप्रीत भाऊ को पकड़कर की थी। आरोप है कि भाऊ ने हमलावरों को साजो-सामान (हथियार) मुहैया कराया था। तीन दिन बाद पंजाब पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से जुड़े दो लोगों को हरियाणा के फतेहाबाद से गिरफ्तार किया। पवन बिश्नोई और नसीब के बिश्नोई गिरोह से संबंध थे। उन्हें भी मोगा जिले में एक अलग मामले में गिरफ्तार किया गया था।

टॅग्स :सिद्धू मूसेवालापंजाबक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट