लाइव न्यूज़ :

पंजाब: कॉलेज के 2 विरोधी ग्रुप को समझाने गए थे डीएसपी, खुद की गोली से हुई मौत

By पल्लवी कुमारी | Updated: January 29, 2018 16:59 IST

पंजाब के फरीदकोट के डीएसपी बलजिंदर सिंह संधू ने खुद को ही गोली मार ली है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है।

Open in App

पंजाब के फरीदकोट में डीएसपी ( DSP)की  गोली लगने से मौत हो गई है। खबर है कि डीएसपी बलजिंदर सिंह संधू ने खुद को ही गोली मार ली है। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है। असल में पंजाबी यूनिवर्सिटी के जैतों स्थित कैंपस में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान डीएसपी बलजिंदर सिंह संधू छात्रों को समझाने के लिए मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान  बलजिंदर सिंह संधू को खुद की बंदूक से गोली लगी। गोली लगने से मौके पर ही डीएसपी की मौत हो गई।

असल में 26 जनवरी को पुलिस ने यूनिवर्सिटी कैंपस में पढ़ने वाले दो छात्रों व एक छात्रा को बस स्टैंड से उठाया था। इसके बाद उन्हें थाने ले जाकर उनकी पिटाई की गई। इस घटना के बाद गुस्साए छात्रों ने मामले की शिकायत पुलिस उच्चाधिकारियों को दी थी और एसएचओ पर कार्रवाई की मांग की थी।  लेकिन, अभी तक एसएचओ पर कार्रवाई नहीं हुई थी।

इसी बात का लेकर सोमवार 29 जनवरी को कॉलेज के दो ग्रुप मिलकर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। डीएसपी प्रदर्शनकारी छात्राओं को समझाने गए थे। समझाने के दौरान ही उन्होंने गुस्से में खुद को गोली मारी। इस घटना में एक गगमैन भी घायल हो गया है, जो हॉस्पिटल में एडमिट है। जिसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अभी इसपर कुछ भी कहने से इंकार कर रही है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। 

 

टॅग्स :पंजाबक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज