लाइव न्यूज़ :

बॉयफ्रेंड से बात करने से रोकने पर बेटी ने मां के साथ मिलकर कराई डैडी की हत्या

By स्वाति सिंह | Updated: July 23, 2018 09:31 IST

पिछले शुक्रवार को रेलवे हेल्पर टेक्नीशियन कुलदीप सिंह की उनके घर में घुसकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। 

Open in App

लुधियाना, 23 जुलाई: पंजाब के लुधियाना से चौकानें वाली खबर सामने आई है। एक पिता ने अपनी बेटी को डांटने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी। दरअसल, यह मामला पंजाब के लुधियाना का है। यहां के निवासी और रेलवे कर्मचारी कुलदीप सिंह की बीते शुक्रवार को हत्या की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने हत्या के आरोपी उनकी पत्नी, बेटी और बेटी के बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पिछले शुक्रवार को रेलवे हेल्पर टेक्नीशियन कुलदीप सिंह की उनके घर में घुसकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। शुरूआती रिपोर्ट के मुतबिक यह हत्या लूटपाट के मकसद से की जाने वाली लग रही थी। 

लेकिन जब पुलिस ने मामले की तह तक जाके जांच की तो मामला कुछ और ही था। पुलिस को जब घरवालों पर शक हुआ तो उन्होंने पूछताछ करणी शुरू कर दी। इसके बाद ही पुलिस ने कुलदीप की बेटी सुगंधा, पत्नी गीता और बेटी के बॉयफ्रेंड तरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: झारखंडः पांच युवतियों से गैंगरेप का मास्टरमाइंड जॉन जुनास गिरफ्तार, पूछताछ में हुए अहम खुलासे

पुलिस के मुताबिक मृतक की बेटी ने बताया कि उसने ही बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पिता की सुपारी दी थी। उसने यह भी बताया कि लगभग 3 महीने पहले उसके पिता ने बॉयफ्रेंड से फोन पर बात करते हुए सुन लिया था। तब उन्होंने अपनी बेटी को समझाया था कि वह उससे बात करना छोड़ दे। लेकिन जब फिर भी सुगंधा नहीं मानी तो उन्होंने इसका फोन तोड़ दिया। जिसके बाद से सुगंधा ने अपने पिता को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

ये भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: नाबालिग से 6 महीने तक लगातार करता रहा दुष्कर्म, युवक गिरफ्तार

पहले यौन शोषण का झूठा इल्जाम लगाकर मां को भी अपनी तरफ कर लिया। इसके बाद बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर पिता की हत्या के लिए सुपारी दे दी। बदमाशों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए हत्या को लूट की शक्ल देने की कोशिश की थी। लेकिन बाद में पुलिस ने आखिरकार हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि हत्या करने वाले बदमाश अभी भी फरार हैं। पुलिस की तलाश जारी है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :हत्याकांडक्राइमपंजाब
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला