लाइव न्यूज़ :

सीएम चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह ने अवैध रेत खनन और पोस्टिंग के बदले में 10 करोड़ रुपये नकद मिले, ईडी ने किया दावा

By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 7, 2022 18:01 IST

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सोमवार को जारी एक बयान में यह दावा किया। एवज में उसे 10 करोड़ रुपये नकद प्राप्त हुए थे।

Open in App
ठळक मुद्देसंदीप कुमार के साथ भूपिंदर कंपनी के निदेशकों में से एक हैं।परिसर से लगभग दो करोड़ रुपये जब्त किए गए थे।एजेंसी के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए समन जारी किया गया था।

चंडीगढ़ः  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दावा किया कि पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के भतीजे भूपिंदर सिंह उर्फ ​​हनी को अवैध रेत खनन और कुछ अधिकारियों के स्थानांतरण-पोस्टिंग की सुविधा के बदले में 10 करोड़ रुपये नकद मिले। एजेंसी ने भूपिंदर को 4 फरवरी को गिरफ्तार किया था।

गिरफ्तारी से पहले की तलाशी के दौरान 10 करोड़ रुपये नकद बरामद करने का दावा किया था। तलाशी अभियान के दौरान, कुदरतदीप सिंह, भूपिंदर सिंह, संतोख सिंह (भूपिंदर सिंह के पिता) और संदीप कुमार के बयान दर्ज किए गए। 10 करोड़ भूपिंदर सिंह पुत्र संतोख सिंह के थे।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने पंजाब में कथित अवैध बालू खनन से जुड़ी धनशोधन जांच के सिलसिले में हनी को गिरफ्तार किया था। जांच एजेंसी ने 18 जनवरी को हनी और अन्य के खिलाफ छापेमारी की कार्रवाई की थी। इस दौरान हनी के ठिकाने से लगभग 7.9 करोड़ रुपये, जबकि उससे जुड़े संदीप कुमार नाम के व्यक्ति के परिसर से लगभग दो करोड़ रुपये जब्त किए गए थे।

ईडी ने अपने बयान में कहा कि छापेमारी के दौरान उसने कुदरतदीप सिंह, भूपिंदर सिंह (हनी), हनी के पिता संतोख सिंह और संदीप कुमार के बयान दर्ज किए तथा इन बयानों से यह ‘स्थापित’ हुआ है कि 10 करोड़ रुपये की जब्त राशि भूपिंदर सिंह, पुत्र संतोख सिंह की थी।

बयान में दावा किया गया है, ‘‘भूपिंदर सिंह ने कबूला है कि उसे बालू खनन से जुड़ी गतिविधियों और अधिकारियों की नियुक्ति/तबादले में मदद करने के एवज में जब्त की गई राशि मिली थी।’’ ईडी ने कहा कि हनी को कुछ दस्तावेजों के साथ तीन फरवरी को एजेंसी के समक्ष व्यक्तिगत रूप से पेश होने के लिए समन जारी किया गया था।

जांच एजेंसी के मुताबिक, ‘‘हनी उपस्थित हुआ और अपना बयान दिया, जिसमें उसने अन्य बातों के साथ-साथ कहा कि वह खनन संबंधी गतिविधियों में शामिल है, लेकिन दोष साबित करने वाला डाटा सामने रखे जाने पर वह टालमटोल करने लगा।’’ 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीविधानसभा चुनाव 2022पंजाब विधानसभा चुनावCharanjit Singh Channiप्रवर्तन निदेशालय
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट