लाइव न्यूज़ :

CRIME: कूरियर वाला बनकर महिला संग की दरिंदगी, अकेली महिला के घर में घुसकर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2025 14:22 IST

Pune Woman Raped: महाराष्ट्र के पुणे में एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को ‘कूरियर डिलीवरी एग्जीक्यूटिव’ (सामान पहुंचाने वाला) बताया तथा यहां एक फ्लैट में घुसकर 22 वर्षीय आईटी पेशेवर युवती से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

Open in App

Pune Woman Raped Case: महाराष्ट्र के पुणे में एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को ‘कूरियर डिलीवरी एग्जीक्यूटिव’ (सामान पहुंचाने वाला) बताया तथा यहां एक फ्लैट में घुसकर 22 वर्षीय आईटी पेशेवर युवती से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। आरोपी ने पीड़िता के फोन से एक सेल्फी ली, जिसमें युवती का चेहरा आंशिक रूप से दिखाई दे रहा था। पुलिस उपायुक्त (जोन 5) राजकुमार शिंदे ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता के फोन में एक संदेश छोड़ा, जिसमें उसने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने किसी को घटना के बारे में बताया, तो वह उसकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा कर देगा। उसने यह भी लिखा, "मैं फिर आऊंगा।" पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे महाराष्ट्र के पुणे शहर के कोंढवा इलाके में स्थित एक आवासीय सोसायटी में हुई। पुलिस ने कहा कि आरोपी की तलाश जारी है। अधिकारी ने बताया कि पीड़िता ने शहर के एक कॉलेज से सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) की पढ़ाई की है और वह एक निजी कंपनी में काम करती है। उसका भाई किसी काम से बाहर गया था तथा घटना के समय वह फ्लैट में अकेली थी। उन्होंने बताया कि वह व्यक्ति कूरियर डिलीवरी एजेंट बनकर उसके (युवती के) घर आया और अंदर घुस गया।

उसके पास बैंक से संबंधित दस्तावेज थे। अधिकारी ने बताया कि उसने दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर के लिए एक कलम मांगी और जैसे ही महिला कलम लाने के लिए पीछे मुड़ी, तो आरोपी घर में घुस गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। शिंदे ने कहा, ‘‘महिला को (इसके अलावा) कुछ भी याद नहीं है, क्योंकि उसे रात करीब साढ़े आठ बजे होश आया। इसके बाद महिला ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी और घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया गया।’’ पुलिस ने बताया कि व्यक्ति ने महिला के फोन से सेल्फी ली। उसने महिला के फोन पर संदेश छोड़ा कि उसने उसकी तस्वीरें ली हैं और अगर उसने इस घटना के बारे में किसी को बताया तो वह तस्वीरें वायरल कर देगा। अधिकारी ने बताया कि उसने संदेश में यह भी कहा कि वह फिर आएगा। उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने पीड़िता को बेहोश करने के लिए किसी रासायनिक पदार्थ या स्प्रे का इस्तेमाल किया होगा। इसकी पुष्टि के लिए जांच की जा रही है। शिंदे ने कहा, "संदिग्ध का स्केच तैयार करने का काम किया जा रहा है। हम आवासीय सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रहे हैं।" महिला को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (दुष्कर्म के लिए सजा) सहित अन्य प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :Puneक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindiPune Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?