लाइव न्यूज़ :

Pune Road Rage Video: पुणे में कार सवार दंपति पर हमला, 6 लोगों ने पति-पत्नी से की मारपीट; 3 गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: April 22, 2025 15:32 IST

Pune Road Rage Video: अधिकारी ने बताया, "सड़क जाम कर रहे दोपहिया वाहन सवारों पर व्यक्ति ने हॉर्न बजाया। इससे गुस्साए लोगों ने दंपत्ति की कार रोकी और व्यक्ति पर हमला कर दिया।

Open in App

Pune Road Rage Video: महाराष्ट्र के पुणे शहर में रोड रेज मामले में छह लोगों ने कपल पर हमला कर दिया। पुलिस का कहना है कि पाषाण सर्किल के पास  हुई घटना में लोगों ने कपल की कार में तोड़फोड़ की और कपल की पिटाई की। इस मामले में तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

एक अधिकारी ने बताया कि घटना 18 अप्रैल को देर रात पाषाण इलाके में हुई। उन्होंने बताया कि दंपत्ति डिनर के बाद घर लौट रहे थे और पाषाण सर्किल इलाके में पहुंचे थे, तभी उन्होंने दोपहिया वाहन सवारों को सचेत करने के लिए हॉर्न बजाया। 

अधिकारी ने बताया, "सड़क जाम कर रहे दोपहिया वाहन सवारों पर व्यक्ति ने हॉर्न बजाया। इससे गुस्साए लोगों ने दंपत्ति की कार रोकी और उस व्यक्ति पर हमला किया, और उसका एक साथी भी उनके साथ शामिल हो गया। बीच-बचाव करने की कोशिश करने पर महिला पर भी हमला किया गया।"

पति को गंभीर चोटें आईं और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया, जबकि उसकी पत्नी को अंदरूनी चोटें आईं। चतुरशृंगी पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के अनुसार, पीड़ित केतकी भुजबल और अमलदेव पीवीके रमन दोस्तों के साथ खाना खाने के बाद रात करीब 11 बजे मुकुंद नगर से घर लौट रहे थे। जब वे पाषाण सर्किल इलाके से गुजर रहे थे, तो उनकी कार को दो मोटरसाइकिल सवार लोगों ने बार-बार रोका, जो कथित तौर पर शराब के नशे में थे।

टॅग्स :Puneवायरल वीडियोसड़क दुर्घटनाRoad accident
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्रिकेटओ भाई बाल-बाल बचा अंपायर! PSL मैच के दौरान शान मसूद के ज़ोरदार शॉट से अंपायर क्रिस गैफ़नी ने गिरकर बचाई अपनी जान, Video

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला