लाइव न्यूज़ :

Pune Porsche case impact: 100 पुलिसकर्मी शामिल, 12 से अधिक टीम गठित, हर एंगल और अलग-अलग करेंगे जांच, नाबालिग लड़के के दादा, पिता और मां अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 2, 2024 07:51 IST

Pune Porsche case impact: तीन मामलों में दुर्घटना के संबंध में प्राथमिकी और किशोर को शराब परोसने वाले बार के खिलाफ प्राथमिकी शामिल है।

Open in App
ठळक मुद्देPune Porsche case impact: पुलिस ने इस हादसे के लिए तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। Pune Porsche case impact: किशोर के रक्त के नमूने को उसके रक्त नमूने से बदला गया था।Pune Porsche case impact: मोटर वाहन अधिनियम की धाराएं भी लगाई हैं।

Pune Porsche case impact: पुणे पोर्श कार दुर्घटना मामले के हर पहलू की जांच करने के लिए पुलिस ने एक दर्जन से अधिक टीमों का गठन किया है, जिसमें 100 पुलिसकर्मी शामिल होंगे। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुणे के कल्याणी नगर इलाके में 19 मई की सुबह एक नाबालिग लड़के ने कथित तौर पर बाइक पर जा रहे दो आईटी पेशेवरों को टक्कर मार दी थी जिससे दोनों की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस हादसे के लिए तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। तीन मामलों में दुर्घटना के संबंध में प्राथमिकी और किशोर को शराब परोसने वाले बार के खिलाफ प्राथमिकी शामिल है।

पुणे पुलिस ने ‘पोर्श’ कार दुर्घटना मामले में नाबालिग आरोपी की मां को गिरफ्तार किया है। शहर के पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने शनिवार को यह जानकारी दी। नाबालिग की मां को यह पुष्टि होने के बाद गिरफ्तार किया गया कि किशोर के रक्त के नमूने को उसके रक्त नमूने से बदला गया था।

पुलिस ने अपनी जांच के तौर पर नाबालिग से उसकी मां की मौजूदगी में उस सुधार गृह में एक घंटे तक पूछताछ की, जहां उसे पांच जून तक रखा गया है। उसने दो दिन पहले एक स्थानीय अदालत में कहा था कि 17 वर्षीय नाबालिग के रक्त के नमूने एक महिला के रक्त के नमूने से बदले गए थे।

पुणे पुलिस ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘अन्य गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान यह पता चला कि नाबालिग के रक्त के नमूने उसकी मां के रक्त के नमूने से बदल दिए गए थे।’’ अपराध शाखा ने इससे पहले ससून अस्पताल के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रमुख डॉ. अजय तावड़े, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्रीहरि हल्नोर और अस्पताल के कर्मचारी अतुल घाटकांबले को रक्त के नमूने की अदला-बदली प्रकरण में कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने इन तीनों के अलावा, नाबालिग के पिता विशाल अग्रवाल, मां और दादा सुरेंद्र अग्रवाल को भी भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (चूंकि गिरफ्तार आरोपियों में से कुछ सरकारी कर्मचारी हैं) और मोटर वाहन अधिनियम की धाराएं भी लगाई हैं।

अपराध शाखा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि रक्त के नमूने की अदला-बदली की प्रारंभिक जांच में किशोर की मां का उस वक्त का ‘लोकेशन’, तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज और कई व्यक्तियों के बयान शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि डॉ. तावड़े ने ही नाबालिग के शराब के नशे में होने संबंधी सबूत नष्ट करने के लिए रक्त के नमूने बदलने का विचार दिया था। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPune Policeमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा