लाइव न्यूज़ :

पुणेः कूरियर डिलीवरी एजेंट बनकर में घुसा और कलम लाने को कहा, 22 वर्षीय युवती पीछे मुड़ी और दरवाजा अंदर से बंद कर रेप, पीड़िता के फोन से सेल्फी ली और संदेश छोड़ा...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2025 11:31 IST

Pune: पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे महाराष्ट्र के पुणे शहर के कोंढवा इलाके में स्थित एक आवासीय सोसायटी में हुई।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने कहा कि आरोपी की तलाश जारी है। पीड़िता एक निजी कंपनी में काम करती है।घटना के समय वह फ्लैट में अकेली थी।

Pune:महाराष्ट्र के पुणे में एक अज्ञात व्यक्ति ने ‘कूरियर डिलीवरी एग्जीक्यूटिव’ (सामान पहुंचाने वाला) बनकर यहां एक फ्लैट में घुसकर 22 वर्षीय युवती से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (जोन 5) राजकुमार शिंदे ने बताया कि आरोपी ने पीड़िता के फोन से सेल्फी भी ली और उस पर एक संदेश छोड़ा, जिसमें उसने पीड़िता को धमकी दी कि यदि उसने किसी को घटना के बारे में बताया, तो वह उसकी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा कर देगा। पुलिस के अनुसार, यह घटना बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे महाराष्ट्र के पुणे शहर के कोंढवा इलाके में स्थित एक आवासीय सोसायटी में हुई। पुलिस ने कहा कि आरोपी की तलाश जारी है।

अधिकारी ने बताया कि पीड़िता एक निजी कंपनी में काम करती है और उसका भाई किसी काम से बाहर गया था तथा घटना के समय वह फ्लैट में अकेली थी। अधिकारी ने बताया कि वह व्यक्ति कूरियर डिलीवरी एजेंट बनकर उसके (युवती के) घर आया और अंदर घुस गया।

उसने दस्तावेज़ पर हस्ताक्षर के लिए एक कलम मांगी और जैसे ही महिला कलम लाने के लिए पीछे मुड़ी, तो आरोपी घर में घुस गया और दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। शिंदे ने कहा, ‘‘महिला को (इसके अलावा) कुछ भी याद नहीं है, क्योंकि उसे रात करीब साढ़े आठ बजे होश आया। इसके बाद महिला ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी और घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया गया।’’

अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने उसके फोन पर संदेश छोड़ा था कि उसने उसकी तस्वीरें ले ली हैं और यदि उसने घटना के बारे में किसी को बताया तो वह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। उन्होंने बताया कि पुलिस को आशंका है कि आरोपी ने पीड़िता को बेहोश करने के लिए किसी रासायनिक पदार्थ या स्प्रे का इस्तेमाल किया हो।

इसकी पुष्टि के लिए जांच की जा रही है। अधिकारी ने बताया कि आरोपी का चेहरा इलाके में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (दुष्कर्म के लिए सजा), 77 (दर्शनरति) और 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPuneरेपमहाराष्ट्रMaharashtra
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम