लाइव न्यूज़ :

पुणे महाराष्ट्र: दोस्त को मारा, पैर-धड़ एक कुएं में और सिर-दो हाथ दूसरे कुएं से बरामद, शव को टुकड़े कर फेंका?, 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले सहपाठी मौली गव्हाणे की हत्या, 19 वर्षीय दोस्त अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 19, 2025 13:12 IST

Pune Maharashtra: अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आरोपियों को संदेह था कि छात्र ने उन दोनों की घनिष्ठता को लेकर उन्हें बदनाम किया था, जिसकी वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे मृतक की पहचान श्रीगोंडा तहसील के दानेवाड़ी निवासी मौली गव्हाणे के रूप में हुई है।एचएससी परीक्षा देने के लिए घर से निकला था और लापता बताया जा रहा था। माता-पिता ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

Pune Maharashtra:महाराष्ट्र के अहिल्यानगर जिले के एक गांव में 19 वर्षीय एक युवक को 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले अपने दोस्त की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया जबकि मामले के संबंध में एक नाबालिग को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि छात्र के शव के टुकड़े कर उन्हें दो कुओं में फेंक दिया गया था। अधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आरोपियों को संदेह था कि छात्र ने उन दोनों की घनिष्ठता को लेकर उन्हें बदनाम किया था, जिसकी वजह से इस घटना को अंजाम दिया गया।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान श्रीगोंडा तहसील के दानेवाड़ी निवासी मौली गव्हाणे के रूप में हुई है। अधिकारी ने बताया कि वह पुणे में छह मार्च को एचएससी परीक्षा देने के लिए घर से निकला था और उसके बाद से लापता बताया जा रहा था। अहिल्यानगर अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘जब वह घर वापस नहीं लौटा तो उसके माता-पिता ने थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।’’

उन्होंने बताया, ‘‘12 मार्च को दानेवाड़ी गांव के पास एक कुएं में क्षत-विक्षत पैर और धड़ मिला था। अगले दिन पास के एक अन्य कुएं में एक बोरे में सिर और दो हाथ मिले थे।’’ पुलिस ने बताया कि जांच में नाबालिग समेत दो संदिग्धों की भूमिका सामने आई और यह गव्हाणे के करीबी दोस्त हैं। पुलिस के मुताबिक, उन्होंने कथित तौर पर तलवार से गव्हाणे की हत्या की और फिर उसके शव के टुकड़े करके अवशेषों को कुएं में फेंक दिया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहत्याPune Policeमहाराष्ट्रPolicePune
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो