लाइव न्यूज़ :

ब्वॉयफ्रेंड के साथ मिलकर ससुराल में करवाई चोरी, CCTV में दिखे हाथों से पकड़ी गई घर की बहू

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 8, 2020 10:15 IST

ये अजीबोगरीब मामला महाराष्ट्र के पुणे शहर का है. महिला का बॉयफ्रेंड अभी फरार है. शुरू में घर वालों ने बदनामी के डर से पुलिस से शिकायत नहीं की थी लेकिन अब जाकर ये मामला सामने आया है.

Open in App
ठळक मुद्देपुणे में एक बहू ने अपने ही ससुराल में चोरी को दिया अंजाम, सीसीटीवी से हुआ खुलासामर्जी के खिलाफ हुई शादी से नाराज थी महिला, पुलिस कर रही है अब ब्वॉयफ्रेंड की तलाश

पुणे में सामने आए एक अजीबोगरीब मामले में एक महिला ने अपने पुरुष मित्र (ब्वॉयफ्रेंड) के साथ मिलकर अपनी ही ससुराल में चोरी करवाई. पुलिस ने महिला समेत दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है.महिला को पूछताछ के लिए 9 जून तक पुलिस कस्टडी में रखा जाएगा. हालांकि महिला का बॉयफ्रेंड अभी फरार है. मामला बिब्वेवाड़ी इलाके का है.

इस दौरान महिला ने पति के घर से सामान, जेवर और नकद राशि समेत 1.74 करोड़ रुपए की चोरी करवाई. इस महिला ने बॉयफ्रेंड की मदद के लिए घर की चाबियां उपलब्ध करवाईं और सीसीटीवी कैमरों को दूसरी तरफ मोड़ दिया था. पुलिस ने बताया कि अक्षय दिलीप भंडारी (33) ने पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत में बताया था कि वे लोकेश सोसायटी के गायत्री अपार्टमेंट में फ्लैट नंबर एक में अपने संयुक्त परिवार के साथ रहते हैं. उनके भाई अमर की शादी मृणाल से हुई थी. अक्षय मसालों का कारोबार करते हैं. घर में उन्होंने जेवर और नकद राशि रखी थी.

सीसीटीवी कैमरे में नजर आया बहू का हाथ: मृणाल ने बताया कि 31 मई को पूरा परिवार एक रिश्तेदार के घर गया था. घर से निकलने से पहले उसने घर की चाबियां जूतों की रैक में छिपा दीं और इसके बारे में चुपचाप बुबाने को बता दिया. घर लौटे परिवारवालों ने जब पाया कि घर में चोरी हो गई है तो सबसे पहले सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया. कैमरे में किसी महिला के हाथ सीसीटीवी कैमरे को घुमाते हुए नजर आए.

पहले बदनामी के डर से नहीं की बहू की शिकायत: भंडारी परिवार ने घर से कैश और जेवर चोरी होने के बाद जब निगरानी की तो मृणाल को पकड़ा गया. अक्षय भंडारी ने बताया कि आरंभ में घर को बदनामी से बचाने के लिए उन लोगों ने मृणाल को समझाया और कोई पुलिस में शिकायत नहीं की. वे लोग गुपचुप तरीके से मृणाल के बॉयफ्रेंड बुबाने की तलाश करते रहे लेकिन वह नहीं मिला. इधर मृणाल की हरकतें भी नहीं सुधरीं तो घरवालों को पुलिस में शिकायत दर्ज करानी पड़ी.

मर्जी के खिलाफ हुई थी मृणाल की शादी: एसपी कुमार घड़के ने बताया कि मृणाल की शादी से पहले उसका अफेयर उसके ब्वॉयफ्रेंड बुबाने से चल रहा था. दोनों के परिवारवाले शादी के लिए राजी नहीं थे. मृणाल की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ अमर से 2016 में कर दी गई.

मृणाल ने पूछताछ में बताया कि वह बुबाने को 2013 से जानती थी. उन लोगों की योजना थी कि ससुराल से वह भारी रकम चुराएगी, उसके बाद दोनों देश छोड़कर भाग जाएंगे. पुलिस ने बताया कि बुबाने के खिलाफ आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में भी धोखाधड़ी के मामले दर्ज हैं.

टॅग्स :महाराष्ट्रक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीलोकमत समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?