लाइव न्यूज़ :

15 वर्षीय किशोरी के साथ 6 लोगों ने चाकू की नोंक पर अपहरण कर और जून से दिसंबर के बीच लॉज में किया सामूहिक दुष्कर्म, पीड़िता और एक आरोपी एक-दूसरे को जानते थे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 28, 2022 17:19 IST

पुणेः आरोपियों ने किशोरी का कथित तौर पर चाकू की नोंक पर अपहरण किया और जून से दिसंबर के बीच पुणे के एक लॉज में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़ित किशोरी की मां की शिकायत पर छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। वारदात के बारे में किसी को भी बताने की सूरत में वे सोशल मीडिया पर उसकी अश्लील तस्वीरें प्रसारित कर देंगे। यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुणेःमहाराष्ट्र के पुणे शहर में 15 वर्षीय एक किशोरी के साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि मंगलवार को पीड़ित किशोरी की मां की शिकायत पर छह आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

 

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता और एक आरोपी एक-दूसरे को जानते थे। शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने किशोरी का कथित तौर पर चाकू की नोंक पर अपहरण किया और जून से दिसंबर के बीच पुणे के एक लॉज में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

शिकायत में कहा गया है कि आरोपियों ने पीड़िता को धमकी दी कि वारदात के बारे में किसी को भी बताने की सूरत में वे सोशल मीडिया पर उसकी अश्लील तस्वीरें प्रसारित कर देंगे। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है।

गांव में एक नवजात बच्ची मृत

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के एक गांव में एक नवजात बच्ची मृत पाई गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि एक राहगीर ने मंगलवार को भिवंडी शहर के खोनी गांव में एक कारखाने के पीछे झाड़ियों में सफेद कपड़े में लिपटा शव देखकर पुलिस को सूचना दी।

अधिकारी ने कहा कि निजामपुरा पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 318 के तहत शव को गुप्त तरीके से ठिकाने लगा कर जन्म छिपाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने कहा कि इस सिलसिले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPune Policeमुंबईमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम