लाइव न्यूज़ :

3.8 लाख के लोन पर 38 हजार का इंटरेस्ट रेट लगाने से पुडुचेरी के शख्स ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में लिखी आपबीती

By अंजली चौहान | Updated: July 4, 2025 08:30 IST

Puducherry Suicide: विक्रम, जो अपने परिवार का भरण-पोषण करने के लिए एक चिकन की दुकान पर काम करता था, एक दुर्घटना के बाद चलने-फिरने में असमर्थ हो गया था, जिसके कारण वह ऋण चुकाने में असमर्थ हो गया था।

Open in App

Puducherry Suicide: पुडुचेरी में एक शख्स ने कर्ज और ब्याज के जाल में फंस कर अपनी जान दे दी। झकझोर देने वाली घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र 33 साल थी और वह एक हादसे के बाद लकवाग्रस्त हो गया था। रिपोर्ट के अनुसार, मृतक तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) का एक स्थानीय पदाधिकारी था, जिसे 3.8 लाख रुपये के ऋण पर मासिक आधार पर 38,000 रुपये का अत्यधिक ब्याज चुकाने के लिए कहा गया था। TVK तमिल अभिनेता विजय द्वारा शुरू किया गया एक राजनीतिक संगठन है।

शख्स की आत्महत्या के बाद पुलिस ने सुसाइड नोट बरामद किया है। जिसमें उसने अभिनेता विजय से उसकी मृत्यु के बाद उसके परिवार की देखभाल करने की अपील की है। दुर्घटना के कारण लकवाग्रस्त हो गया था पीड़ित पता चला है कि एक छोटे से व्यवसाय के मालिक होने के अलावा, मृतक एक चिकन की दुकान पर भी काम करता था। एक दुर्घटना के कारण वह लकवाग्रस्त हो गया था।

बिस्तर पर पड़े रहने की वजह से वह काम करने की स्थिति में नहीं था और इस तरह, वह ऋण चुकाने में असमर्थ था। एक रिपोर्ट में पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि मृतक ने अपने सुसाइड नोट में कई साहूकारों का नाम लिया है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि उन्होंने उसे यह कदम उठाने के लिए मजबूर किया। एनडीटीवी के अनुसार, व्यक्ति साहूकारों को पैसे न चुका पाने के कारण अत्यधिक तनाव में था।

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि सुसाइड नोट में एक साहूकार का उल्लेख है जिसने पीड़ित से कहा कि जब तक वह बकाया चुका नहीं देता, तब तक वह अपनी पत्नी और बेटी को उसके घर भेज दे।

सुसाइड नोट में कहा गया है कि 3.8 लाख रुपये के लोन के लिए उसे हर महीने 38,000 रुपये ब्याज के रूप में दिए जा रहे थे। सुसाइड नोट में लिखा है कि 30,000 रुपये के दूसरे लोन के लिए साहूकार ने हर महीने 6,000 रुपये ब्याज की मांग की। यह 20 प्रतिशत मासिक ब्याज दर है। पीड़ित के लकवाग्रस्त होने के बाद साहूकारों ने उसे और अधिक परेशान करना शुरू कर दिया।

असहाय महसूस करते हुए, परेशान व्यक्ति ने अपने सुसाइड नोट में विजय से अपनी पत्नी और बेटी की देखभाल करने की दिल दहला देने वाली अपील की। ​​अधिकारी इस दावे की जांच कर रहे हैं कि साहूकारों द्वारा लगातार उत्पीड़न और धमकियों के कारण उसने आत्महत्या कर ली। पुलिस ने नामजद साहूकारों की पहचान और गतिविधियों की पुष्टि शुरू कर दी है। अभी तक किसी को पकड़ा नहीं जा सका है।

 

टॅग्स :आत्महत्या प्रयासPoliceक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?