लाइव न्यूज़ :

दक्षिण अफ्रीका में कार लूटते समय भारतीय मूल की लड़की का किया मर्डर, विरोध में उतरे हजारों लोग

By भाषा | Updated: May 29, 2018 09:59 IST

इस घटना के बाद समुदाय के 3,000 से अधिक सदस्य चैट्सवर्थ थाना के बाहर एकत्र हुये और तत्काल पुलिस कार्रवाई की मांग की।

Open in App

जोहानिसबर्ग, 29 मईः दक्षिण अफ्रीका में कार लूटने की घटना के दौरान भारतीय मूल की नौ वर्षीय बच्ची की मंगलवार को हुई हत्या के विरोध में डरबन के भारतीय उपनगर चैट्सवर्थ में लोगों ने प्रदर्शन किया। लड़की सादिया सुखराज अपने पिता के साथ कार से स्कूल जा रही थी। उसी समय तीन सशस्त्र लोगों ने उनका पीछा किया और बच्ची सहित कार लेकर फरार हो गये।

पीछा किये जाने के दौरान अपहर्ताओं और समुदाय के सदस्यों ने एक-दूसरे पर गोलीबारी की। इस दौरान अपहर्ताओं की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। लड़की गोली लगने के कारण गंभीर रूप से घायल मिली और एक अपहर्ता भी मृत मिला।

बच्ची को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी। दूसरे अपहर्ता को पकड़ लिया गया, जबकि तीसरा अपहर्ता बच निकलने में सफल रहा। इस घटना के बाद समुदाय के 3,000 से अधिक सदस्य चैट्सवर्थ थाना के बाहर एकत्र हुये और तत्काल पुलिस कार्रवाई की मांग की।

इस बीच पीड़िता के परिवार द्वारा कल किये जाने वाले अंतिम संस्कार की तैयारी को लेकर होने वाले प्रदर्शन की आशंका को देखते हुये पुलिस और समुदाय के नेताओं ने शांति बनाए रखने की अपील की है।लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें

टॅग्स :हत्याकांडसाउथ अफ़्रीका
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने