लाइव न्यूज़ :

पशु चिकित्सक के साथ दुष्कर्म और हत्या के विरोध में तेलंगाना में प्रदर्शन जारी

By भाषा | Updated: December 4, 2019 06:07 IST

हैदराबाद के एक सरकारी अस्पताल में सहायक पशु चिकित्सक के तौर पर काम करने वाली युवती का जला हुआ शव 28 नवंबर की सुबह शादनगर में एक पुलिया के नीचे से बरामद किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद में पशु चिकित्सक से बलात्कार और हत्या के मामले में यहां और तेलंगाना भर में छात्रों, वकीलों तथा समाज के विभिन्न वर्ग ने मंगलवार को भी विरोध प्रदर्शन कियादोषियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर रैलियां हुईं और कैंडल मार्च निकाला गया।

हैदराबाद में पशु चिकित्सक से बलात्कार और हत्या के मामले में यहां और तेलंगाना भर में छात्रों, वकीलों तथा समाज के विभिन्न वर्ग ने मंगलवार को भी विरोध प्रदर्शन किया और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग को लेकर रैलियां हुईं और कैंडल मार्च निकाला गया। महिला पशुचिकित्सक के बारे में सोशल मीडिया पर कथित रूप से अभद्र टिप्पणी करने के आरोप में यहां 22 वर्षीय एक व्यक्ति को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि 30 नवंबर को कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा यौन हिंसा की शिकार महिला की तस्वीरें अपलोड करने और उसके बारे में अश्लील और आपत्तिजनक टिप्पणी करने के बाद साइबर अपराध पुलिस ने मामला दर्ज किया। प्रदर्शन कर रही एक महिला वकील ने दावा किया कि वर्तमान के कानून ब्रिटिश राज में बने थे और उनमें बदलाव की जरूरत है। कांग्रेस महिला शाखा की प्रमुख नरेला सारदा की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने पतनचेरू में विरोध प्रदर्शन किया और उन्होंने शराब पर प्रतिबंध लगाने तथा अश्लील वीडियो तथा फिल्मों पर भी प्रतिबंध की मांग की।

उन्होंने दावा किया इनकी वजह से ही महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहे हैं। घटना के विरोध में हैदराबाद और अनेक स्थानों पर कैंडल मार्च निकाले गए। राज्य के वित्त मंत्री टी हरीश राव ने कहा कि माता-पिता को अपने बेटों के व्यवहार पर नजर रखनी चाहिए और उन्हें जिम्मेदार नागरिक के रूप में ढालने में मदद करनी चाहिए। शिक्षा मंत्री पी सबिता इंद्रा रेड्डी ने यहां एक कार्यक्रम में कहा कि शिक्षकों को छात्रों को अनुशासित बनाने की शिक्षा देनी चाहिए। पुलिस ने कुछ समाचार चैनलों और सोशल मीडिया साइटों द्वारा पशु चिकित्सक की पहचान उजागर करने के मामले में गंभीर रुख अपनाया और उन्हें नोटिस जारी कर इसे रोकने का निर्देश दिया है।

साइबराबाद पुलिस ने मीडिया से अनुरोध किया कि वह इस जघन्य दुष्कर्म और हत्याकांड पर लगातार प्रसारण न करे और पीड़िता का नाम लेने से बचे। उसने सोशल मीडिया पर “जस्टिस फॉर दिशा” हैशटैग का सुझाव भी दिया। गौरतलब है कि हैदराबाद के एक सरकारी अस्पताल में सहायक पशु चिकित्सक के तौर पर काम करने वाली युवती का जला हुआ शव 28 नवंबर की सुबह शादनगर में एक पुलिया के नीचे से बरामद किया गया था। घटना से एक दिन पहले ही वह लापता हुई थी। पशु चिकित्सक की सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी।

टॅग्स :रेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े