लाइव न्यूज़ :

करनाल में प्रदर्शनकारी आईआईटी छात्रों ने किया पथराव, दो पुलिस उपाधीक्षक समेत 30 घायल

By भाषा | Updated: April 12, 2019 22:44 IST

प्रदेश के करनाल में आईटीआई चौक के पास एक सरकारी बस ने 20 साल के छात्र को कुचल दिया था। छात्रों का एक समूह इसी का विरोध कर रहा था।

Open in App

चंडीगढ़, 12 अप्रैलः हरियाणा के करनाल में एक छात्र की बस से कुचल कर हुई मौत के विरोध में कथित रूप से पथराव कर रहे छात्रों के एक समूह को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को हवा में गोली चलायी तथा लाठी चार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े । प्रदेश के करनाल में आईटीआई चौक के पास एक सरकारी बस ने 20 साल के छात्र को कुचल दिया था। छात्रों का एक समूह इसी का विरोध कर रहा था।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार को छात्रों द्वारा किये गए पथराव में कम से कम 30 पुलिसकर्मी घायल हो गए। घायलों में पुलिस उपाधीक्षक स्तर के दो अधिकारी एवं तीन एसएचओ शामिल हैं । उन्हेंने बताया कि सात छात्र भी घायल हुए हैं । अधिकारी ने बताया कि चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हैं। अधिकारी ने बताया कि करनाल के पुलिस अधीक्षक सुरिंदर सिंह भोरिया ने बताया कि बलवा, लोक सेवक को कर्त्तव्य निभाने से रोकने तथा उन्हें चोट पहुंचाने और घायल करने के आरोप में कुल 104 छात्रों को हिरासत में लिया गया है ।

प्रदर्शनकारी छात्रों ने आरोप लगाया कि सरकारी बस के चालक अधिकृत स्टाप पर बसों को नहीं रोकते हैं। इस कारण वे बसों का पीछा करने पर मजबूर होते हैं । उन्होंने दावा किया कि छात्र को बस से धक्का लगने के बाद चालक ने तुरंत बस नहीं रोकी । इस कारण वह बस के पहियों से कुचला गया ।

भोरिया ने कहा कि गुरुवार को प्रदर्शनकारी छात्रों को यह आश्वासन दिया गया था कि प्रशासन उनकी समस्याओं को देखने के लिए एक कमेटी गठित करेगा और उनका निदान करने का प्रयास किया जाएगा । उन्होंने कहा कि शुक्रवार की सुबह छात्र बड़ी संख्या में आईटीआई चौक पर एकत्रित हुए और बिना किसी उकसावे के पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्वों ने छात्रों को राजमार्ग जाम करने के लिए उकसाया, हालांकि पुलिस ने उसे विफल कर दिया ।

टॅग्स :हरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण