लाइव न्यूज़ :

प्रयागराज में शुक्रवार को हुए उग्र प्रदर्शन में शामिल 70 पर नामजद, 5000 अज्ञात के खिलाफ FIR, यूपी पुलिस ने कथित मास्टरमाइंड जावेद अहमद को हिरासत में लिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 11, 2022 12:21 IST

यूपी पुलिस ने शुक्रवार को हुए उग्र प्रदर्शनों का मास्टरमाइंड जावेद को बताया है। पुलिस के अनुसार जावेद की दिल्ली में पढऩे वाली बेटी भी साजिश में शामिल थी।

Open in App
ठळक मुद्देशुक्रवार को यूपी के प्रयागराज समेत देश के कई जिलों के साथ में उग्र प्रदर्शन हुए।भीड़ पूर्व भाजपा नेता नूपुर शर्मा द्वारा पैगम्बर मोहम्मद पर की गयी टिप्पणी से नाराज थी।विवादित बयान के बाद भाजपा ने नूपुर को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। नूपुर ने ट्विटर पर अपनी टिप्पणी के लिए सार्वजनिक माफी मांगी थी।

प्रयागराज: शुक्रवार (10 जून) को प्रयागराज में हुए उग्र प्रदर्शनों में शामिल 70 नामजद और 5000 अज्ञात लोगों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) और गैंगेस्टर एक्ट के तहत मुकमदा दर्ज किया गया है। यह जानकारी प्रयागराज के एसएसपी अजय कुमार ने मीडिया को शनिवार को दी। यूपी पुलिस ने कहा है कि उसने उग्र प्रदर्शन की साजिश रचने वाले कथित मास्टरमाइंड जावेद अहमद को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के अनुसार साजिश रचने में एक से ज्यादा मास्टरमाइंड शामिल हो सकते हैं।

एसएसपी अजय कुमार के अनुसार प्रयागराज में हुए उग्र प्रदर्शनों का सूत्रधार जावेद अहमद नामक व्यक्ति था। इस साजिश में उसकी बेटी भी शामिल थी। एसएसपी अजय कुमार ने कहा कि यूपी पुलिस दिल्ली में पढ़ने वाली जावेद की बेटी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस से मदद लेगी और अपनी टीम भेजेगी। 

भाजपा की पूर्व नेता नूपुर शर्मा द्वारा दो हफ्ते पहले मुसलमानों के पैगम्बर मोहम्मद पर की गयी एक टिप्पणी पर शुरू हुआ विवाद थम नहीं रहा है। शुक्रवार (10 जून) को देश के कई जिलों में जुम्मे की नमाज के बाद भीड़ ने उग्र प्रदर्शन किया। यूपी के प्रयागराज में भी उग्र प्रदर्शन हुआ। झारखण्ड के रांची में हुए उग्र प्रदर्शन के दौरान पुलिस को गोलीबारी करनी पड़ी जिसमें दो लोगों के मारे जाने का आरोप है। 

प्रयागराज के अलावा सहारनपुर में भी शुक्रवार को उग्र प्रदर्शन हुए थे। सहारनपुर के एसएसपी आकाश तोमन ने जिले में शुक्रवार को हुए उग्र प्रदर्शन को सुनियोजित साजिश बताया है। एसएसपी सहारनपुर आकाश तोमर ने मीडिया से कहा, "जिस तरह शुक्रवार की नमाज के बादद भीड़ सड़कों पर आई उससे जाहिर है कि इसकी पूर्वयोजना बनायी गयी थी। अभी तक PFI की कोई भूमिका पता नहीं चली है लेकिन उनके साजिश में शामिल होने की सम्भावना से इनकार नहीं किया जा सकता।" सहारनपुर पुलिस ने 40 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है और 200 से ज्यादा लोगों की अभी उसे तलाश है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से प्रदर्शनकारियों की शिनाक्त कर रही है।

पश्चिम बंगाल के हावड़ा में भी भीड़ ने उग्र प्रदर्शन किया जिसके बाद इलाके का इंटरनेट 13 जून सुबह छह बजे तक के लिए काट दिया गया। हिंसा प्रभावित जिलों में स्थानीय सरकारों ने धारा 144 लगा दी है जिसके तहत किसी सार्वजनिक स्थल पर चार लोगों से ज्यादा जन एक साथ इकट्ठा नहीं हो सकते। 

 

वहीं अमित शाह के नेतृत्व वाले  केंद्रीय गृहमंत्रालय ने सभी राज्यों को उग्र प्रदर्शनों के मद्देनजर सुझाव भेजा है। मीडिया रपट के अनुसार केंद्रीय गृहमंत्रालय मौजूदा हालत पर करीबी नजर बनाए हुए है।

टॅग्स :नूपुर शर्मापैगम्बर मोहम्मदउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार