लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया पर निजी जानकारी लीक: हास्य कलाकारों ने उत्पीड़न, धमकी मिलने का दावा किया

By भाषा | Updated: July 15, 2020 03:41 IST

सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओें ने दावा किया कि इन हास्य कलाकारों ने अपने चुटकुलों को धार देने के लिए हिंदू देवी-देवताओं का इस्तेमाल किया और इसके साथ ही हैशटैक हिंदूफोबिककॉमेडीइंडस्ट्री ट्रेंड करने लगा।

Open in App
ठळक मुद्देहास्य कलाकारों ने दावा किया है कि उनके निजी फोन नंबर और पते लीक हो गये जिसके बाद उन्हें धमकी भरे और अनुचित संदेश आ रहे हैं। हास्य कलाकार राधिका वाज ने कहा कि उन्हें भी निशाना बनाया जा रहा है।

मुंबई: वीर दास, रोहन जोशी और कनीज सुरका सहित कुछ हास्य कलाकारों ने दावा किया है कि उनके निजी फोन नंबर और पते लीक हो गये जिसके बाद उन्हें धमकी भरे और अनुचित संदेश आ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि सोमवार रात को ट्विटर उपयोगकर्ता ने वरुण ग्रोवर, अदिति मित्तल, अबीश मैथ्यू सहित हास्य कलाकारों के हास-परिहास का स्क्रीन शाट डॉला था जो इन कलाकारों ने पूर्व में किया था।

सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओें ने दावा किया कि इन हास्य कलाकारों ने अपने चुटकुलों को धार देने के लिए हिंदू देवी-देवताओं का इस्तेमाल किया और इसके साथ ही हैशटैक हिंदूफोबिककॉमेडीइंडस्ट्री ट्रेंड करने लगा।

वहीं मंगलवार की सुबह अज्ञात ट्विटर हैंडल से इन हास्य कलाकारों के निजी संपर्क की जानकारी साझा की गई। इस अकाउंट को बाद में निलंबित कर दिया गया। जोशी, जो हास्य समूह एआईबी के सह संस्थापक एवं सदस्य हैं , ने इंस्टाग्राम के जरिये अनुरोध किया कि उन्हें कहे जारहे अपशब्दों से उनके परिवार को बख्श दें। उन्होंने लिखा, ‘‘कुछ दिनों के लिए ऑफलाइन हो रहा हूं। नंबर और पता लीक हो गया है और गत कुछ दिनों से प्रताड़ित करने, धमकी देने का सर्कस चल रहा है। रात दो बजे कॉल आ रहे हैं। ’’

जोशी ने लिखा कि अगर मैंने किसी की धार्मिक भावना को आहत किया हो तो मैं उसके लिए माफी मांगता हूं। दास ने कहा कि उन्हें और अन्य हास्य कलाकारों को इस तरह के नफरत भरे संदेश आ रहे हैं। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ गत 24 घंटे में मैंने कुछ पुरुष और महिला हास्य कलाकारों से बात की और सभी तो धमकी भरे और आपत्तिजनक संदेश आ रहे हैं। हम सभी वास्तव में एक ही दौर से गुजर रहे हैं। इस मुश्किल समय में मजबूत रहें।’’

सुरका ने इंस्टाग्राम पर कहा कि इन तमाम धमकियों के बावजूद हास्य कलाकार हमेश उसी जोश के साथ आएंगे। हास्य कलाकार राधिका वाज ने कहा कि उन्हें भी निशाना बनाया जा रहा है। उन्हें धमकी मिलने का सिलसिला उस समय शुरू हुआ जब करीब एक साल पहले छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा को लेकर उन्होंने कथित तौर पर मजाक किया था और उसका वीडियो अब वायरल हुआ।

इस बीच, राष्ट्रीय महिला आयोग ने रविवार को निर्देश दिया कि गुजरात पुलिस तुरंत शुभम मिश्रा पर कार्रवाई करे जिसने कथित रूप से सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेश भेजने के साथ ही हास्य कलाकार को दुष्कर्म करने की धमकी दी थी।

वडोदरा पुलिस ने रविवार को कथित वीडियो के लिए मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। मुंबई पुलिस की साइबर शाखा ने भी एक अन्य हास्य कलाकार को मिली धमकी पर स्वत: संज्ञान लिया है। इम्तियाज शेख को सोमवार को गिरफ्तार किया जिसकी प्रोफाइल यूट्यूब पर उमेश दादा के नाम से है। 

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट