लाइव न्यूज़ :

UP: महिला डिग्री कॉलेज के छात्राओं को अकेले अपने निवास पर बोलाकर करता था प्रभारी प्रिंसिपल छेड़खानी, वीडियो वायरल होने पर लिया गया एक्शन

By आजाद खान | Updated: May 9, 2022 07:32 IST

इस घटना पर बोलते हुए यूपी की माध्यमिक शिक्षा की राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कहा, "महिला डिग्री कॉलेज छेड़छाड़ मामले में 4 लोगों की जांच समिति बनाई गई है। जिसमें विकलांग कल्याण अधिकारी, मजिस्ट्रेट, सीओ शामिल हैं।"

Open in App
ठळक मुद्देएक महिला डिग्री कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पद से हटा दिया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के देवरिया में एक महिला डिग्री कॉलेज के प्रभारी प्रिंसिपल पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगा है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि प्रिंसिपल पर यह आरोप लगा है कि वह कॉलेज की छात्राओं को अपने सरकारी निवास पर बुलाकर उनके साथ जबरदस्ती करता था। खबर के सामने आने के बाद आरोपी प्रिंसिपल को पद से हटा दिया गया है और मामले की जांच शुरू हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही यूपी की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री ने भी एक्शन लिया और टीम गठित कर जांच के निर्देश दे दिए। 

क्या है पूरा मामला

जानकारी के मुताबिक, आरोपी प्रिंसिपल राजेश भारती पहले कॉलेज की लड़कियों को अपने बातों में फुसलाता था और फिर उन्हें अपने सरकारी निवास पर अकेले बुलाता था। इसके बाद वह उनसे छेड़छाड़ करता था। यह घटना तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक छात्रा को कथित तौर पर आरोपी के गाड़ी में बैठे हुए देखा जा रहा है। वीडियो में यह देखा जा रहा है कि कैसे छात्रा आरोपी के घर से निकल कर एक कार में बैठ रही है। इस घटना पर आरोपी के पड़ोसियों ने भी शिकायत की है। 

आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ हुई कार्रवाई

वीडियो के सामने आने पर देवरिया दौरे पर पहुंचीं यूपी की माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री गुलाब देवी ने इस पर तुरंत एक्शन लिया और आरोपी को पद से हटा दिया। उन्होंने मामले की जांच के लिए एक समिति बनाई है जो जांच के बाद अपनी रिपोर्ट देगी। इस पर बोलते हुए उन्होंने कहा, "महिला डिग्री कॉलेज छेड़छाड़ मामले में 4 लोगों की जांच समिति बनाई गई है। जिसमें विकलांग कल्याण अधिकारी, मजिस्ट्रेट, सीओ शामिल हैं।"

वहीं इस मामले में आरोपी पर गंभीर धाराओं में केस दर्ज हुआ है। सीओ सिटी श्रेयस त्रिपाठी के अनुसार, "आरोपी प्रिंसिपल के खिलाफ आईपीसी की धारा 354,166 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।"  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीPoliceवायरल वीडियो
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?