लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के नूंह में DSP को कुचलकर मारने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, रिमांड पर लेकर जांच करेगी पुलिस

By शिवेंद्र राय | Updated: July 21, 2022 10:10 IST

हरियाणा के नूंह में खनन माफिया ने डंपर चढ़ाकर डीएसपी सुरेंद्र सिंह की मंगलवार को निर्मम हत्या कर दी थी। इस मामले में हरियाणा पुलिस ने मुख्य आरोपी के गिरफ्तार कर लिया है। अदालत में पेश कर पुलिस आरोपी की रिमांड के लिए आवेदन करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देपकड़ा गया DSP सुरेंद्र सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपीएसपी वरूण सिंगला ने मीडिया को दी जानकारीतलाश में 30 जगहों पर हुई छापेमारी

नूंह: हरियाणा के नूंह जिले में मंगलवार को अवैध खनन के खिलाफ अभियान चलाने वाले DSP सुरेंद्र सिंह की हत्या में शामिल मुख्य अभियुक्त को हरियाणा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।  एसपी वरूण सिंगला ने जानकारी देते हुए बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही थी।  एसपी वरूण सिंगला ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए लगभग 30 जगहों पर छापे मारे गए। आरोपी बार-बार अपनी लोकेशन बदल रहा था। पुलिस ने कहा है कि हम अदालत में मुख्य आरोपी की रिमांड के लिए आवेदन करेंगे और मामले की विस्तृत जांच करेंगे।  

क्या हुआ था नूंह में

हरियाणा के नूंह जिले की तावड़ू पुलिस को सूचना मिली थी कि पंचगांव की पहाड़ियों में अवैध खनन हो रहा रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर DSP सुरेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पहाड़ी पर अवैध खनन से निकाले गए पत्थरों के ढो रहे डंपर दिखने पर DSP सुरेंद्र सिंह ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इसी बीच खनन माफियाओं ने DSP को डंपर से कुचल दिया। पहले DSP की गाड़ी को डंपर से टक्कर मारी गई, जब DSP गाड़ी से नीचे गिरे तब उन पर डंपर चढ़ा दिया गया। DSP की मौके पर ही मौत हो गई।

सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद नहीं रुका अवैध खनन

हरियाणा में जिस जगह ये घटना हुई वहां अरावली की पहाड़ियां हैं।  यहां सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद खनन अवैध तरीके से जारी है। पंचगांव में जिन पहाड़ियों पर खनन हो रहा था वह लगभग 350 से 400 मीटर तक उंचे हैं। ऐसी कई पहाड़ियां अब अवैध खनन की वजह से पूरी तरह गायब हो चुकी हैं।

जल्द ही सेवानिवृत्त होने वाले थे DSP

वर्ष 1993 में उन्होंने हरियाणा पुलिस में शामिल हुए DSP सुरेंद्र सिंह इसी साल अक्तूबर महीने सेवानिवृत्त होने वाले थे। 10 साल पहले 2012 में डीएसपी के पद पर उन्हें पदोन्नत किया गया था। हिसार जिले के आदमपुर के गांव सारंगपुर के रहने वाले DSP सुरेंद्र सिंह के सात भाई हैं। सुरेंद्र सिंह भाइयों में पांचवे नंबर पर थे। उनकी आकस्मिक मृत्यु से परिवार में शोक है।

टॅग्स :हरियाणाHaryana Policeअनिल विजसुप्रीम कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसवाल है कि सिस्टम ने आंखें क्यों मूंद रखी थीं ?

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला