लाइव न्यूज़ :

मंदिर के पुजारी ने पूजा करने वाली महिला को मार डाला, क्या थी वजह, जानिए यहां

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 23, 2022 15:25 IST

हैदराबाद में एक मंदिर के पुजारी ने मंदिर में रोज पूजा करने वाली एक महिला का सिर्फ इसलिए बड़ी ही बेरहमी से कत्ल कर दिया क्योंकि उसे महिला के गहनों को हड़पना था।

Open in App
ठळक मुद्देहैदराबाद की 57 साल की महिला उमा देवी का कत्ल एक पुजारी ने गहनों की लालच में कर दियामंदिर में देवता के सामने पूजा करने वाले पुजारी की बदनियती ने एक महिला की जान ले ली मृत उमा हर रोज उस मंदिर में जाती थीं, जिसके पुजारी ने गहनों की लालच में उन्हें मार डाला

हैदराबाद: मंदिर के एक पुजारी ने कथिततौर पर गहनों की लालच में उस महिला की हत्या कर दी, जो अक्सर उसके मंदिर में पूजा करने के लिए आती थी। इस मामले का खुलासा करते हुए हैदराबाद की पुलिस ने बताया कि कत्ल की गई महिला बीते गुरुवार 18 अप्रैल से लापता था।

57 साल की मृत महिला का नाम उमा देवी था, जो अक्सर मंदिर में पूजा-पाठ करने के लिए जाती थीं। लेकिन उमा को नहीं पता था कि मंदिर में देवता के सामने पूजा करने वाला मंदिर का पुजारी उनकी गहनों पर गलत नियत रखता है।

जानकारी के मुताबिक 18 अप्रैल की शाम में भी उमा रोज की तरह मंदिर में टहलने के लिए गई थीं, लेकिन जब समय से घर वापस नहीं लौटी तो घरवालों को उनकी चिंता हुई।

घरवालों ने उमा की बहुत तलाश की और अंत में थककर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करा दी। इतना ही नहीं उमा को तलाशने के लिए परिवारवालों ने सोशल मीडिया का भी सहारा लिया और लोगों से उमा की तलाश में मदद करने की अपील की।

इस बीच घरवालों की रिपोर्ट पर पुलिस भी उमा को तलाश रही थी, तभी पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि एक महिला का शव मंदिर के पीछे झाड़ियों में पड़ा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस फौरन मंदिर के पास बताये हुए जगह पर पहुंची और शव की शिनाख्त उमा के तौर पर की।

पुलिस मामले की छानबीन कर ही रही थी, तभी उमा के शव मिलने से मामला और उलझ गया। पुलिस को तहकीकात के दौरान मंदिर के पुजारी पर कुछ शक हुआ और उसके संदिग्ध पुजारी से कड़ाई से पूछताछ की।

उसके बाद संदिग्ध पुजारी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और उसने बताया कि उमा की हत्या की उसी के हाथों से हुई है। 42 साल के आरोपी पुजारी का नाम अनुमुला मुरली कृष्णा है।

मामले में जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि आरोपी पुजारी ने पूछताछ में बताया कि उमा के गहनों को देखकर उसके मन में लालच पैदा हो गया था और उसे हड़पने के लिए उसने उमा का मंदिर के पीछे कत्ल कर दिया।

जानकारी के अनुसार जिस समय उमा की हत्या हुआ, उस समय भी उन्होंने दोनों हाथों में सोने की चूड़ियां और कान में बालियां पहन रखी थीं। गहनों की लालच में अंधे पुजारी मुरली कृष्णा ने लोहे की रॉड से प्रहार करके बड़ी ही बेरहमी से उमा की हत्या को अंजाम दिया था। 

पुजारी ने उमा को मारने के बाद उसके शरीर से सारे गहनों को उतार लिया और जोशी नंदा किशोर नाम के सुनार के पास उन गहनों को बेच दिया। पुलिस ने चोरी के गहने खरीदने के आरोप में किशोर को भी गिरफ्तार कर लिया है। 

हैदराबाद पुलिस ने मामले में आईपीसी की धारा 302 के तहत केस दर्ज करते हुए आरोपी पुजारी मुरली कृष्णा और उसके गुनाह में भागीदार रहे सुनार जोशी नंदा किशोर को अन्य धाराओं में चालान करते हुए जेल भेज दिया है। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीहत्यामर्डर मिस्ट्रीहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए