लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान: रेप करने के बाद मौलवी ने 6 साल के लड़के की गला घोंटकर की हत्या, गिरफ्तार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 2, 2019 17:01 IST

बीते कुछ सालों में पाकिस्तान में बालात्कार और यौन शोषण के मामले तेजी से बढ़ गए हैं। 2017 में आई गैर सरकारी संस्था साहिल की सालाना रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान में 3445 बच्चे यौन उत्पीड़न का शिकार हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपाकिस्तान में हर साल 3445 बच्चे यौन उत्पीड़न का शिकार होते हैं। रिपोर्ट के अनुसार इसमें 2077 लड़कियां और 1368 लड़के शामिल हैं

पाकिस्तान के तक्षशिला में बुधवार को एक मस्जिद के मौलवी और मदरसे के प्रबंधक को पुलिस ने 6 साल के बच्चे के साथ दुष्कर्म कर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार किया है। फतेहगंज पुलिस को बच्ची का शव 20 अप्रैल को एक कुंए से मिला था। पुलिस अधिकारी सैय्यद शहजाद नदीम ने मीडिया को बताया बच्चा नमाज के लिए मस्जिद जाने के बाद से ही लापता हो गया था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्चे की गला दबाकर हत्या करने से पहले उसके साथ बालात्कार किया गया था। जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में मस्जिद के मौलवी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने  बच्चे के साथ बालात्कार और हत्या के बाद शव को कुंए में फेंकने की बात भी कबूल कर ली है।

जिला पुलिस अधिकारी नदीम ने बताया कि संदिग्ध मस्जिद के मौलवी ने एक बच्ची के साथ शादी की है। वह एक स्थानीय मदरसे का प्रबंधक भी है जहां सभी उम्र के बच्चों को पढ़ाया जाता है।

बता दें बीते कुछ सालों में पाकिस्तान में बालात्कार और यौन शोषण के मामले तेजी से बढ़ गए हैं। 2017 में आई गैर सरकारी संस्था साहिल की सालाना रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि पाकिस्तान में 3445 बच्चे यौन उत्पीड़न का शिकार हुए हैं। रिपोर्ट के अनुसार इसमें 2077 लड़कियां और 1368 लड़के शामिल हैं।  इस रिपोर्ट के हिसाब से पाकिस्तान में हर रोज 9 बच्चों का यौन शोषण होता था। वहीं 2018 आते-आते ये आंकड़ा 12 तक पहुंच गया है।

टॅग्स :पाकिस्तानरेप
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना