लाइव न्यूज़ :

धनंजय सिंह की पत्नी के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले प्रमोद यादव की हत्या, दिन-दहाड़े 4 गोलियों से भुना

By आकाश चौरसिया | Updated: March 7, 2024 13:40 IST

जौनपुर के थाना सिकरारा क्षेत्र स्थित बोधापुर गांव में बदमाशों ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला मंत्री प्रमोद कुमार यादव की गोली मार कर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Open in App
ठळक मुद्देजौनपुर के थाना सिकरारा क्षेत्र स्थित बोधापुर गांव में बदमाशों ने प्रमोद यादव हत्या कीपुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दीसूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही

लखनऊ:जौनपुर के थाना सिकरारा क्षेत्र स्थित बोधापुर गांव में बदमाशों ने बृहस्पतिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के जिला मंत्री प्रमोद कुमार यादव की गोली मार कर हत्या कर दी। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल कर रही है।

पुलिस अधीक्षक (नगर) बृजेश कुमार ने बताया कि बोधापुर निवासी भाजपा के जिला मंत्री प्रमोद कुमार यादव अपने काम के सिलसिले में रोज सुबह जिला मुख्यालय आते थे।

 उन्होंने कहा कि यादव आज सुबह 10 बजे के आसपास बोधापुर गांव से स्कॉर्पियो गाड़ी से निकलकर गांव के मोड़ पर ही पहुंचे थे, तभी मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने शादी का कार्ड देने के बहाने इशारा करके गाड़ी रूकवायी। अधिकारी ने बताया कि जैसे ही प्रमोद ने शीशा खोला तभी एक बदमाश ने पिस्तौल निकालकर उन्हें चार गोली मारीं और दोनों वहां फरार हो गये। 

घायल प्रमोद को गांव वाले तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा ने कहा कि हत्याकांड का जल्द खुलासा करके बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

घटना की सूचना मिलते ही जिला अस्पताल में जौनपुर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी कृपा शंकर सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह सहित अनेक भाजपा नेता पहुंच गए।

धनंजय सिंह की पत्नी के खिलाफ कब लड़ा चुनावप्रमोद यादव ने साल 2012 के विधानसभा चुनाव में जौनपुर की मल्हनी सीट से बाहुबली धनंजय सिंह की पत्नी जागृति सिंह के खिलाफ भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में सपा के पारस नाथ यादव ने जीत हासिल की, वहीं, जागृति सिंह दूसरे नंबर पर रही थीं। बताते चले कि साल 2017 में धनंजय सिंह और जागृति सिंह का तालाक हो गया था। इसके बाद धनंजय सिंह ने तीसरी शादी श्रीकला रेड्डी से की, जो वर्तमान में जौनपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशलखनऊजौनपुरजौनपुर लोकसभा सीटJaunpur Policeup police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?