लाइव न्यूज़ :

Prajwal Revanna Sex Scandal: 100 करोड़ रुपये की पेशकश, कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और चार अन्य मंत्री शामिल, रेवन्ना मामले में बीजेपी नेता गौड़ा ने किया खुलासा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 18, 2024 13:37 IST

Prajwal Revanna Sex Scandal: कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीकेशिवकुमार ने उन्हें भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘‘बदनाम’’ करने और प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े अश्लील वीडियो मामले में जनता दल (सेक्युलर) नेता एच.डी. कुमारस्वामी की छवि खराब करने के लिए 100 करोड़ रुपये की पेशकश की थी।

Open in App
ठळक मुद्देपेन ड्राइव मामले में डी के शिवकुमार का हाथ है।एन. चालुवरायास्वामी, कृष्णा बायरे गौड़ा, प्रियांक खड़गे और एक अन्य मंत्री की टीम बनाई गई थी।प्रज्वल रेवन्ना (33) पर महिलाओं के साथ यौन शोषण के कई आरोप हैं। 

Prajwal Revanna Sex Scandal: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं वकील जी. देवराजे गौड़ा ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार और चार अन्य मंत्री हासन के सांसद प्रज्वल रेवन्ना के आपत्तिजनक वीडियो वाली पेन ड्राइव के प्रसार में कथित तौर पर शामिल थे। देवराजे गौड़ा को यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार किया गया था और इस समय वह हिरासत में हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया है कि शिवकुमार ने उन्हें भाजपा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ‘‘बदनाम’’ करने और प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े अश्लील वीडियो मामले में जनता दल (सेक्युलर) नेता एच.डी. कुमारस्वामी की छवि खराब करने के लिए 100 करोड़ रुपये की पेशकश की थी।

पुलिस हिरासत की अवधि समाप्त होने के बाद हासन की जिला जेल ले जाते समय पत्रकारों से बात करते हुए देवराजे गौड़ा ने दावा किया, ‘‘पेन ड्राइव मामले में डी के शिवकुमार का हाथ है और इस मामले को संभालने के लिए चार मंत्रियों एन. चालुवरायास्वामी, कृष्णा बायरे गौड़ा, प्रियांक खड़गे और एक अन्य मंत्री की एक टीम बनाई गई थी। ऐसा भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी और कुमारस्वामी को बदनाम करने के लिए किया गया। मुझे 100 करोड़ रुपये की पेशकश की गई थी।’’ प्रज्वल रेवन्ना (33) पर महिलाओं के साथ यौन शोषण के कई आरोप हैं।  

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकर्नाटकजनता दल (सेकुलर)एचडी देवगौड़ाएचडी कुमारस्वामीकांग्रेसBJPDK Shivakumar
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम