लाइव न्यूज़ :

गोंडा में जमीन विवाद को लेकर प्रधान को दिनदहाड़े दबंग ने मारी गोली, मौके पर ही मौत, क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 26, 2023 08:03 IST

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोली लगने के बाद वह मौके पर ही गिर गए और आरोपी फरार हो गया। उन्होंने बताया कि घायल प्रधान को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देएएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना के पीछे भूमि विवाद का मामला निकलकर आ रहा है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है । शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

गोंडाः उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में गुरुवार को दोपहर बाद एक ग्राम प्रधान की कथित रूप से गोली मारकर हत्या कर दी गई। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज ने बताया कि तरबगंज थाना क्षेत्र के परियावा गांव के प्रधान भूपमणि शुक्ला (40) आज दोपहर बाद कुछ साथियों के साथ गांव के निकट भानपुर चौराहे पर स्थित एक होटल पर चाय पी रहे थे, उसी दौरान अचानक मौके पर पहुंचे एक युवक ने उन्हें गोली मारकर घायल कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि गोली लगने के बाद वह मौके पर ही गिर गए और आरोपी फरार हो गया। उन्होंने बताया कि घायल प्रधान को आनन-फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया घटना के पीछे भूमि विवाद का मामला निकलकर आ रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है । शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। भाषा सं जफर राजकुमार राजकुमार

टॅग्स :Gondacrime news hindi
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट'ग़ज़वा-ए-हिन्द' मकसद था: यूपी में पाकिस्तान से जुड़ा आतंकी मॉड्यूल पकड़ा गया, हमले की साज़िश रचने के आरोप में 4 गिरफ्तार

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?