लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः आपस में कहासुनी के बाद पुलिसकर्मी पर सेना के जवानों ने जमकर भांजी लाठियां  

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 27, 2018 15:51 IST

पुलिसकर्मी का नाम संदीप है और वह दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल पद पर तैनात है। बताया जा रहा है कि संदीप दिल्ली कैंट थाना से वेरीफिकेशन के सिलसिले में आर्मी एरिया पीरू विहार गए थे

Open in App

नई, दिल्ली, 27 फरवरीः दिल्ली कैंट इलाके में सोमवार को सेना के जवानों और पुलिसकर्मी के बीच झगड़ा हो गया, जिसके बाद सेना के जवानों ने पुलिसकर्मी पर जमकर लाठियां भांजी। इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सेना के जवान पुलिसकर्मी की पिटाई कर रह रहे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस के आलाधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया।

खबरों के अनुसार, पुलिसकर्मी का नाम संदीप है और वह दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल पद पर तैनात है। बताया जा रहा है कि संदीप दिल्ली कैंट थाना से वेरीफिकेशन के सिलसिले में आर्मी एरिया पीरू विहार गए थे, जहां सेना के एक जवान ने उन्हें रोक लिया। 

उसने संदीप से पहले आईकार्ड दिखाने के लिए कहा। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी बढ़ने लगी और मामला फिर इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। वीडियो में ​भी दिखाई दे रहा है कि सेना के जवान संदीप को लाठी और रायफल पीट रहे हैं। इसके बाद संदीप ने पूरे मामले को लेकर थाने में शिकायत दर्ज कराई।

घटना को गंभीरता से लेते हुए आलाधिकारियों ने मौके पर जाकर जानकारी जुटाई है और जांच में जुट गए हैं। वहीं, मारपीट में घायल हुए पुलिसकर्मी को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।  

टॅग्स :दिल्ली पुलिसभारतीय सेना
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटअरुण जेटली स्टेडियम में DC बनाम MI मुकाबले के दौरान चीयरलीडर्स की रिकॉर्डिंग करते पकड़ा गया दिल्ली पुलिस का जवान

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?