लाइव न्यूज़ :

यूपी के कासगंज में शराब माफिया का पुलिस दल पर हमला, सिपाही की मौत, दारोगा घायल

By अनुराग आनंद | Updated: February 10, 2021 07:13 IST

उत्तर प्रदेश के कासगंज में बिकरू कांड कू तर्ज पर अपराधियों ने एक घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में एक सिपाही की मौत हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देदरोगा अशोक कुमार और आरक्षी देवेंद्र नगला धीमर गांव में एक वांछित अपराधी की तलाश में गए थे।यहां पहले से घात लगा कर बैठे शराब माफिया के लोगों ने पुलिस दल पर हमला कर दिया।

कासगंज: कासगंज जिले में मंगलवार देर रात वांछित शराब माफिया को वारंट तामील कराने गए पुलिस दल पर हुए प्राणघातक हमले में एक सिपाही की मौत हो गई तथा दारोगा गंभीर रूप से घायल हो गए।

जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने संवाददाताओं को बताया, "आज शाम को सिढ़पुरा थाने के दरोगा अशोक कुमार और आरक्षी देवेंद्र नगला धीमर गांव में एक वांछित अपराधी की तलाश में गए थे वहां दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी है, जिसमें हमारे साथी सिपाही देवेंद्र शहीद हो गए।"

योगी आदित्यनाथ ने अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए-

अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना का संज्ञान लेते हुए अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मृतक सिपाही के परिजन को 50 लाख रुपए और एक आश्रित को नौकरी देने की घोषणा की है।

अपराधी को वारंट की तामील कराने गए दारोगा व सिपाही पर हमला-

मुख्यमंत्री लगातार इस घटना की लगातार निगरानी रख रहे हैं। दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घायल दारोगा अशोक कुमार ने अस्पताल में इलाज के दौरान बताया कि वह सिपाही देवेंद्र के साथ मोती नामक अपराधी को वारंट की तामील कराने गए थे तभी उसके साथियों ने उन्हें पकड़ लिया और बुरी तरह पीटा।

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ का निर्देश, अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य हो-

इस बीच, राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने लखनऊ में बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कासगंज की घटना का संज्ञान लेते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपराध अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है। कानून व्यवस्था के सम्बन्ध में किसी भी प्रकार का समझौता न करते हुए सम्बन्धित दोषियों के विरुद्ध अविलम्ब व सख्त कार्रवाई की जाए।  

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथकासगंज हिंसाup police
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: 30 सेकंड में 36 कोड़े से वार; यूपी के मदरसे में 10 साल के मासूम की पिटाई, फुटेज देख कांप जाएंगे आप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला