लाइव न्यूज़ :

विकास दुबे के साथ पुलिस मुठभेड़ मामले में दो अभियुक्तों ने अदालत में किया आत्मसर्मपण

By भाषा | Updated: August 20, 2020 12:39 IST

अपराधी विकास दुबे की तलाश में पुलिस दबिश के दौरान आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में दो इनामी अभियुक्तों अदालत में आत्मसर्मपण कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देबिकरू पुलिस मुठभेड मामले में दो अभियुक्तों ने आत्मसर्मपण किया।अदालत ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

कानपुर: बिकरू गांव में कुख्यात अपराधी विकास दुबे की तलाश में पुलिस दबिश के दौरान आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मामले में वांछित दो इनामी अभियुक्तों ने बुधवार को कानपुर देहात जिले की विशेष अदालत में आत्मसर्मपण कर दिया । पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी के मुताबिक अदालत ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ब्रजेश श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार को बताया कि बिकरू कांड के आरोपी विष्णु पाल सिंह उर्फ जिलेदार (ग्राम प्रधान) और शिवम दुबे ने कानपुर देहात जिले की विशेष अदालत(उप्र डकैत-प्रभावित क्षेत्र) के समक्ष आत्मसर्मपण कर दिया।

इन दोनों पर पचास हजार रूपये का इनाम घोषित था । श्रीवस्तव ने बताया कि इन दोनों की रिमांड हासिल कर पुलिस बिकरू कांड को लेकर पूछताछ करेगी। एक अधिकारी ने बताया कि दस दिन पहले उप्र एसटीएफ ने शिवम के पिता बाल गोविंद को चित्रकूट के कर्वी इलाके से गिरफतार किया था।

बाल गोविंद की गिरफ्तारी के बाद से पुलिस शिवम और विष्णुपाल की तलाश में थी । दो तीन जुलाई की रात चौबेपुर के बिकरू गांव में कुख्यात अपराधी विकास दुबे को गिरफ्तार करने गयी पुलिस टीम पर दुबे और उसके साथियों ने गोलियां बरसाकर एक पुलिस उपाधीक्षक समेत आठ पुलिस कर्मियों की हत्या कर दी थी। कुछ दिनों बाद विकास दुबे भी पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश के दौरान मुठभेड़ में मारा गया था । 

टॅग्स :विकास दुबेकानपुरएनकाउंटर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टDelhi: रोहिणी में बदमाशों और पुलिस की मुठभेड़, 2 अपराधी गोली लगने से घायल

क्राइम अलर्ट'धुरंधर 2' देखने पहुंची महिला के साथ छेड़छाड़, थिएटर में ही लोगों ने कर दी आरोपी की धुनाई; VIDEO वायरल

क्रिकेटIPL क्रिकेटर अमित मिश्रा पर दहेज उत्पीड़न का आरोप, पत्नी ने दर्ज कराई शिकायत

भारतचंद्रशेखर आजाद: क्रांतिकारियों के जांबाज कमांडर-इन-चीफ

कारोबारकानपुर की लाल इमली मिल और विक्टोरिया मिल की जमीन वापस?, यूपी में केंद्र सरकार के बंद पड़े उद्यमों की भूमि वापस लेगी योगी सरकार?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने