लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: पुलिस पर लगा बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप, जानिए क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: May 10, 2020 18:06 IST

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के एक गांव में पुलिस पर एक बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है।

Open in App
ठळक मुद्देनन्हे ने आरोप लगाया कि बशीर के विरोध करने पर पुलिस ने उसे उठा-उठाकर पटका जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। यह भी इल्जाम है कि बुजुर्ग ने पीने को पानी मांगा, तो उसको पानी तक नहीं देने दिया गया।

बदायूं: बदायूं जिले के एक गांव में गोकशी के मामले में दबिश देने पहुंची पुलिस पर एक बुजुर्ग की पीट-पीट कर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। हालांकि पुलिस ने इस आरोप को मनगढ़ंत बताते हुए दावा किया है कि दबिश से पहले ही उस शख्स की मौत हो चुकी थी। बशीर के पुत्र नन्हे ने रविवार को बताया कि वह जिले के उसहैत थाना क्षेत्र के भसुन्दरा गांव का रहने वाला है। 

शनिवार रात करीब 12 बजे पुलिस ने उसके घर में दबिश दी और उसके पिता बशीर अंसारी (58) को अपने साथ ले जाने लगी। नन्हे ने आरोप लगाया कि बशीर के विरोध करने पर पुलिस ने उसे उठा—उठाकर पटका जिससे उसकी मौके पर मौत हो गयी। यह भी इल्जाम है कि बुजुर्ग ने पीने को पानी मांगा, तो उसको पानी तक नहीं देने दिया गया। नन्हे ने आरोप लगाया कि गोकशी के फर्जी मामले में फंसाने की धमकी देकर उसहैत थाना प्रभारी ने उससे 50 हजार रुपये भी लिए थे। 

इस बीच, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार त्रिपाठी ने दावा किया है कि गोकशी की सूचना पर उसहैत पुलिस ने बशीर के घर पर दबिश दी थी। बशीर बीमार था और इस वजह से उसकी रात में ही मौत हो गई थी, लेकिन परिजन ने गांव में यह अफवाह फैला दी कि दबिश के दौरान पुलिस की पिटाई से बशीर की मौत हुई है। इस घटना से नाराज बशीर के परिजन ने हंगामा किया और पुलिस को शव नहीं ले जाने दिया। 

करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह साढ़े सात बजे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा, ‘‘बशीर के शव पर चोट के कोई निशान नहीं पाए गए हैं और न ही पुलिस ने उसकी पिटाई की थी। सभी आरोप मनगढ़ंत हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सब कुछ साफ हो जाएगा। मामले की जांच के लिये एक टीम बना दी गई है।’’ 

इस पूरे मामले पर बदायूं के जिलाधिकारी कुमार प्रशांत ने कहा कि मृतक के परिजन पुलिस द्वारा पीट—पीटकर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं। मृतक के शव का पोस्टमार्टम तीन डॉक्टरों का पैनल कर रहा है। साथ ही पोस्टमार्टम की पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी ताकि परिजनों को किसी भी प्रकार की शंका ना रहे। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशबदायूं
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला