लाइव न्यूज़ :

बस ड्राइवर और सफाई कर्मचारी ने मानसिक रूप से अस्वस्थ लड़की के प्राइवेट पार्ट पर किया हमला, आरोपी गिरफ्तार  

By एएनआई | Updated: January 21, 2020 10:30 IST

मंबई में मानसिक रूप से अस्वस्थ लड़की के साथ बस चालक और बस सफाई कर्माचारी छेड़खानी की। आरोपियों ने लड़की के निजी अंग में बोतल से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया। सांताक्रूज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज  किया है। साथ ही आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर की जांच कर रही है। 

Open in App
ठळक मुद्देमुंबई में मानसिक रूप से अस्वस्थ स्कूल की लड़की से छेड़खानी की। बस साफाई कर्माचारी अक्सर बस में लड़कियों और लड़कों को आपत्तिजनक फोटो दिखाता था।

मुंबई में मानसिक रूप से अस्वस्थ स्कूल की लड़की से गलत इरादे से छेड़खानी करने के चलते पुलिस ने बस चालक और  बस सफाई कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने लड़की के प्राइवेट पार्ट में बोतल से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया था। सांताक्रूज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन फ्रॉम सेक्सुअल अफेंसेस  (पोक्सो) एक्ट के तहत मामला दर्ज  किया है। इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 के तहत भी मामल दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक सांताक्रूज पुलिस स्टेशन के पुलिस अधिकारी मोहन पाटिल ने बताया, 'पीड़िता  के साथ छेड़खानी की घटना पिछले महीने(दिसंबर) में हुई थी। जब पीड़िता की मां इंडिया में नहीं थी। पीड़ित लड़की ने घटना के अपनी मां को इस बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद वह वापस भारत आईं। पीड़िता के परिजनों  ने 14 जनवरी को बस चालक और सफाई कर्मचारी के खिलाफ पुलिस में छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करावाई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था।' 

पुलिस के मुताबिक, मानसिक रूप अस्वस्थ लड़की से छेड़छाड़ की घटना पिछले साल 19 दिसंबर को हुई थी। लड़की जब अपने स्कूल से घर जा रही थी। तब बस सफाई कर्माचारी शिव प्रसाद (29) और चालक संदीप (26) ने पीड़िता के साथ छेड़खानी की थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पीड़िता के कपड़ उताकर उसके निजी अंगर में बोतल घुसेड़ दी थी। 

पुलिस ने जब आरोपियों को गिरफ्तार किया, तब बस चालक ने पुलिस को बताया कि बस साफाई कर्माचारी अक्सर बस में लड़कियों और लड़कों को आपत्तिजनक फोटो दिखाता था।

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईरेपक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी