लाइव न्यूज़ :

नशे में धुत BJP विधायक के बेटे सहित पांच लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: July 2, 2018 15:40 IST

एसपी नवीन चंद्र झा ने विधायक के बेटे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मैरवा में विधायक पुत्र अपने दोस्तों के साथ शराब पीकर गाड़ी चला रहा था।

Open in App

पटना, 02 जुलाई: सीवान के सदर से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) विधायक व पूर्व मंत्री व्यासदेव प्रसाद के नशे में धुत बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके साथ उसके चार दोस्तों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी नशे में धुत थे और उनकी गाड़ी से दो बोतल शराब बरामद हुई है। बताया जाता है कि सभी लोग उत्तर प्रदेश से शराब के नशे में लौट रहे थे।

एसपी नवीन चंद्र झा ने विधायक के बेटे की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मैरवा में विधायक पुत्र अपने दोस्तों के साथ शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। उसके साथ उसकी गाड़ी में दोस्त भी थे और सबने मिलकर शराब पी थी। पुलिस को उनकी कार में भी शराब की दो बोतलें मिली हैं। 

जानकारी के अनुसार, जिले के सदर विधायक व्यासदेव प्रसाद के पुत्र विकास कुमार उत्तर प्रदेश से किसी शादी समारोह में शामिल होकर बिहार लौट रहे थे। बिहार की सीमा में प्रवेश करने के बाद रविवार की देर रात विजयपुर मोड़ के पास तैनात मैरवा पुलिस ने पांच युवकों को नशे की हालत में गिरफ्तार किया। 

इनमें सीवान जिले के सदर विधायक व्यासदेव प्रसाद का पुत्र विकास कुमार भी शामिल है। वह अपने चार अन्य साथियों सोनू कुमार, बीरबल कुमार, रवि कुमार शास्त्री तथा संदीप कुमार जायसवाल के साथ लौट रहे थे। वहीं, पुलिस ने जांच के दौरान विकास की फोर्ड कार से शराब की दो बोतल को भी बरामद किया है। 

बीजेपी विधायक व पूर्व स्वास्थ्य राज्यमंत्री व्यासदेव प्रसाद का कहना है कि उनके बेटे विकास ने शराब का सेवन नहीं था। मालूम हो कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है।

टॅग्स :भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

ज़रा हटकेपटना स्थित राज्य महिला आयोग के दफ्तर में प्रेमी जोड़े ने की शादी, लड़के ने आयोग के सदस्यों की मौजूदगी में लड़की की मांग भरी

क्राइम अलर्ट2017 में रानी कुमारी से शादी, एक बेटा हुआ?, ससुराल बुलाकर पत्नी ने प्रेमी मो. शहजाद के साथ मिलकर पति महेश्वर राय को मार डाला, दुपट्टे से गला घोंटा

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला