लाइव न्यूज़ :

UP Ki Taja Khabar: लॉकडाउन पर शराब की आपूर्ति, पुलिस ने एक की किया अरेस्ट, दो अन्य फरार

By भाषा | Updated: April 27, 2020 17:19 IST

लॉकडाउन शराब समेत सभी अनावश्यक वस्तुओं की दुकानें बंद हैं। लेकिन नोएडा में शराब की आपूर्ति करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने यहां गिरफ्तार किया जबकि दो अन्य फरार हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 की वजह से देशभर में जारी लॉकडाउन शराब समेत सभी अनावश्यक वस्तुओं की दुकानें बंद हैं।बंद के दौरान लोगों को शराब की आपूर्ति करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने यहां गिरफ्तार किया जबकि दो अन्य फरार हो गए।

नोएडा:  कोविड-19 की वजह से देशभर में जारी लॉकडाउन शराब समेत सभी अनावश्यक वस्तुओं की दुकानें बंद हैं, और बंद के दौरान लोगों को शराब की आपूर्ति करने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने यहां गिरफ्तार किया जबकि दो अन्य फरार हो गए।

पुलिस कमिश्नर के मीडिया प्रभारी अभिनेंद्र सिंह ने बताया कि सेक्टर 93 स्थित एल्डिको सोसाइटी में कोविड-19 से संक्रमित मरीज पाए जाने के बाद, इसे हॉटस्पॉट घोषित करते हुए सील कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि 26 अप्रैल को पुलिस लॉक डाउन का अनुपालन करा रही थी, तभी एक कार में सवार होकर राजू नामक व्यक्ति सोसायटी के गेट पर आया। जब पुलिस ने उसे पूछा कि वह कहां जा रहा है, तो उसने बताया कि सोसायटी के अंदर रहने वाले ऋषिपाल अग्रवाल को वह शराब की तीन बोतले देने जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस उससे पूछताछ कर रही थी, इसी बीच राजू मौका देखकर वहां से अपनी गाड़ी व शराब की बोतलें छोड़कर भाग गया।

उन्होंने बताया कि ऋषिपाल अग्रवाल को ढूंढने के लिए जब पुलिस उसके फ्लैट में पहुंची, तो वह वहां से भाग गया। सिंह ने बताया कि इसी बीच एक अन्य कार में सवार होकर आया सुभाष नामक व्यक्ति सोसाइटी में घुसने का प्रयास करने लगा। उन्होंने बताया कि जब एक व्यक्ति को रोककर कार की तलाशी ली गई, तो उसमें शराब की एक बोतल मिली। उन्होंने बताया कि सुभाष को उसकी कार सहित पकड़ लिया गया है।

मीडिया प्रभारी ने बताया कि ऋषिपाल अग्रवाल तथा राजू मौके से फरार हैं। उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि इनके खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा थाना कासना पुलिस ने 26 अप्रैल को हरेंद्र पुत्र संतोष को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 5 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशनॉएडानोएडा समाचारकोरोना वायरसकोरोना वायरस हॉटस्‍पॉट्सकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला