लाइव न्यूज़ :

मॉडल दिव्या पाहुजा की लाश को ठिकाने लगाने वाले बलराज गिल को पुलिस ने धर दबोचा, उसका साथी रवि बंगा अब भी है फरार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: January 12, 2024 08:04 IST

गुरुग्राम के बेहद चर्चित दिव्या पाहुजा मर्डर केस में पुलिस के एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने दिव्या पाहुजा की हत्या के एक आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देगुरुग्राम के बेहद चर्चित दिव्या पाहुजा मर्डर केस में पुलिस के एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी हैपुलिस ने दिव्या पाहुजा की हत्या के एक आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया हैपकड़े गये आरोपी का नाम बलराज गिल है और वह कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है

नई दिल्ली/कोलकाता: गुरुग्राम के बेहद चर्चित दिव्या पाहुजा मर्डर केस में पुलिस के एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। जी हां, मॉडल दिव्या पाहुजा की हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने बीते गुरुवार को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है।

समाचार वेबसाइट एनडीटीवी के अनुसार पकड़े गये आरोपी का नाम बलराज गिल है और उसने कथित तौर पर एक अन्य आरोपी साथी रवि बंगा के साछ मिलकर दिव्या पाहुज की लाश को ठिकाने लगाया था।

गुरुग्राम पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम में बलराज गिल को कोलकाता हवाई अड्डे पर उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वह एक फ्लाइट में सवार होने की कोशिश कर रहा था। पुलिस ने कहा कि बलराज के साथ इस वारदात में शामिल रवि बंगा अब भी फरार है और सर्विंलांस के लिए जरिये पुलिस उसका पता लगाने की कोशिश कर रही है।

पुलिस ने बताया कि 2 जनवरी को दिव्या को पांच लोग गुरुग्राम के होटल सिटी प्वाइंट ले गए और कमरा नंबर 111 के अंदर कथित तौर पर उसकी गोली मारकर हत्या कर दी। इस पूरे प्रकरण में सबसे हैरानी की बात है कि पुलिस आजस तक दिव्या पाहुजा की शव बरामद नहीं कर पायी है।

मामले की जांच कर रहे एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि पुलिस टीम को संदेह है कि बलराज सिंह और रवि बंगा दिव्या की लाश लेकर कथित तौर पर बीएमडब्ल्यू कार से फरार हुए थे, उन्होंने लाश को घग्गर नदी में फेंक दिया होगा।

उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस की एक टीम गोताखोरों की मदद से घग्गर नदी में दिव्या की लाश को खोजने औ उसे नदी से बाहर निकालने का प्रयास कर रही है।

इस हत्याकांड के मुख्य आरोपी अभिजीत सिंह, हेमराज और ओमप्रकाश को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सूत्रों ने कहा कि पाहुजा के फोन पर कथित तौर पर होटल सिटी प्वाइंट के मालिक अभिजीत सिंह के कुछ अश्लील वीडियो थे, जिनके आधार पर मॉडल दिव्या कथित तौर पर अभिजीत सिंह को ब्लैकमेल कर रही थी और यही दिव्या की हत्या की वजह बना।

पुलिस ने कहा कि अभिजीत सिंह ने साथियों के साथ मिलकर दिव्या की गोली मारकर हत्या कर दी और लाश को होटल से करीब एक किलोमीटर दूर बलराज गिल को सौंप दी थी। गुरुग्राम पुलिस ने 5 जुलाई को पंजाब के पटियाला में एक बस स्टैंड से हत्या में शामिल बीएमडब्ल्यू कार बरामद की।

27 साल की दिव्या पाहुजा 2016 में अपने तत्कालीन प्रेमी और गुरुग्राम के गैंगस्टर संदीप गाडोली की फर्जी मुठभेड़ में कथित भूमिका के लिए सात साल तक जेल में थी। उसे पिछले साल जून में जमानत मिली थी।

टॅग्स :मर्डर मिस्ट्रीहत्यागुरुग्रामPoliceक्राइम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये