लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 3 अज्ञात लोगों के हमले से भाई को बचाने गई महिला से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

By अनुराग आनंद | Updated: March 21, 2021 09:16 IST

शुक्रवार की रात में पुलिस को तीन-चार लोगों द्वार एक महिला पर यौन हमला करने की जानकारी मिली थी।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपियों ने महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म करने की भी कोशिश की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में फतेहपुर बेरी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

नयी दिल्लीदक्षिणी दिल्ली में 25 वर्षीय एक महिला पर यौन हमला करने और एक ट्रक चालक से नकदी लूटने की अलग-अलग घटनाओं को अंजाम देने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बाताय कि आरोपी की पहचान 26 वर्षीय योगेश, 25 वर्षीय नवीन लोहमद और 30 वर्षीय बलजीत के रूप में हुई है और ये सभी आया नगर इलाके के रहनेवाले हैं। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार और शुक्रवार की रात में पुलिस को तीन-चार लोगों द्वार एक महिला पर यौन हमला करने की जानकारी मिली थी।

आरोपियों ने महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म करने की भी कोशिश की

आरोपियों ने महिला से कथित तौर पर रेप करने की भी कोशिश की और उसके कपड़े भी फाड़ दिए। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़िता से बातचीत की, जिसने आरोप लगाया कि तीन लोगों का उसके भाई के साथ कार में झगड़ा हुआ और जब वह अपने भाई को बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उस पर यौन हमला कर दिया। अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में फतेहपुर बेरी पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

दिल्ली पुलिस को तीन लोगों द्वारा मार-पीट करने के संबंध में एक और शिकायत फोन पर मिली थी-

पुलिस ने बताया कि उन्हें तीन लोगों द्वारा मार-पीट करने के संबंध में एक और शिकायत फोन पर मिली थी। कॉल करने वाले ट्रक चालक शहजाद ने आरोप लगाया कि जब मजदूर उसके ट्रक से ईंट उतार रहे थे तभी तीन लोग आए और मारपीट के बाद 30,000 रुपये लूट लिए। पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि दोनों मामलों में यही तीन आरोपी शामिल थे। उन्होंने बताया कि शुक्रवार शाम को आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया गया। 

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :छेड़छाड़दिल्लीरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

क्राइम अलर्टAndhra Pradesh: सरकारी महिला कर्मचारी से दरिंदगी की हदें पार, चाकू की नोक पर लूटी अस्मत, गुप्तांगों में डाली लोहे की रॉड

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने