लाइव न्यूज़ :

कासगंज हिंसा के बाद एक्शन में आई यूपी पुलिस, 3 दिन में 18 एनकाउंटर, 60 बदमाश गिरफ्तार

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 3, 2018 20:03 IST

कासगंज हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ताबड़तोड़ एनकाउंटर कर रही है। जिसमें सहारनपुर, लखनऊ, गोरखपुर और मेरठ जैसे अहम जिले में मुठभेड़ हुए हैं।

Open in App

कासगंज हिंसा के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ताबड़तोड़ एनकाउंटर कर रही है। तीन दिन के भीतर यूपी पुलिस ने 18 एनकाउंटर किए हैं। जिसमें एक बदमाश की मौत हो गई है और 60 बदमाश घायल हैं। ताजा मामला लखनऊ का है। जहां शुक्रवार की देर रात पुलिस और डकैतों के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। हालांकि, पुलिस इस दौरान बावरिया गिरोह के चार डकैतों को गिरफ्तार करने में सफल रही।

पुलिस के मुताबिक, राजधानी में कृष्णानगर के पास पुलिस और डकैतों के बीच शुक्रवार (2 फरवरी) की देर रात मुठभेड़ हो गई। इसमें चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दो बदमाश गोली लगने से घायल भी हुए।

बावरिया गिरोह के इन डकैतों ने 18 जनवरी से 22 जनवरी के बीच चिनहट, काकोरी और मलिहाबाद में डकैती की वारदातों को अंजाम दिया था। तब इन लोगों ने 2 युवकों की हत्या भी कर दी थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने बताया, "बीकानेर निवासी महेंद्र उर्फ महेश, मनोज उर्फ छोटू घायल हुए हैं। इनके साथ ही राजेश उर्फ पेटला और रमेश उर्फ राजू भी गिरफ्तार हुए हैं। इनके साथियों दयाराम, रामदीन और कालिया की तलाश में पुलिस कम्बिंग कर रही है। डकैतों के पास एक 12 बोर बंदूक, दो 12 बोर देशी तमंचे, एक 315 बोर देशी तमंचा एवं जिंदा कारतूस और खोखा बरामद हुआ है।"

इस मुठभेड़ में सीओ हजरतगंज अभय कुमार मिश्रा, इंस्पेक्टर हजरतगंज आनंद शाही, कृष्णानगर इंस्पेक्टर अंजनी पांडेय समेत कई पुलिस कर्मी शामिल थे।

3 दिनों में इन जिलों में हुए एनकाउंटर 

1- सहारनपुर

पुलिस ने शनिवार सुबह लूट के बाद भाग रहे दो बाइक सवार बदमाशों को गिरफ्तार किया। इस दौरान पुलिस और बदमाशों की ओर से कई राउंड फायरिंग हुई। यहां  25 हजार के इनामी बदमाश जुल्फान उर्फ जोनी को गोली लगी। 

2- लखनऊ

लखनऊ के कृष्णानगर इलाके में शनिवार सुबह पुलिस और बावरिया गैंग के बीच एनकाउंटर हुए। चार बदमाश गिरफ्तार हुए। वहीं दो बदमाशों को गोली लगी।

3- गोरखपुर

पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई जिसमें दो बदमाशों के साथ-साथ दो पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। मुठभेड़ में घायल बदमाश मनीष यादव पर पचास हजार का इनामी था।

4- मेरठ

मेरठ के मेडिकल थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एनकाउंटर के बाद 15 हजार के इनामी फखरुद्दीन को गिरफ्तार किया गया था।

5- नोएडा

दिल्ली एनसीआर के नोएडा में फेज-3 थाना क्षेत्र में पुलिस ने शुक्रवार शाम मुठभेड़ के दौरान 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है। 

6- मुजफ्फरनगर

यहां हुए मुठभेड़ में 25000 का इनामी बदमाश इंद्रपाल गोली लगने से घायल हो गया। इंद्रपाल पर 30 से अधिक लूट और हत्या सहित कई अपराधिक मामले दर्ज हैं।

7- कन्नौज 

यहां ट्रक को लूटकर भाग रहे बदमाशों पर पुलिस ने फायरिंग की। इस मुठभेड़ में एक इंस्पेक्टर समेत तीन पुलिसवाले घायल हो गए हैं। पुलिस की गोली लगने से अकील नाम का एक बदमाश भी घायल है। जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?