लाइव न्यूज़ :

गांव में किसी की मौत के लिए जिम्मेदार?, जादू-टोना के शक में 63 वर्षीय आदिवासी नंदरानी देववर्मा और 59 वर्षीय जमुना पूर्ति की पीट-पीटकर हत्या, पश्चिमी सिंहभूम और त्रिपुरा की घटना

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 1, 2025 12:09 IST

भेंगरा ने बताया कि मंगलवार को पीड़िता की बहू सुखमती पूर्ति ने अपनी सास के अपहरण के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

Open in App
ठळक मुद्देआरोप लगाया है कि कुछ ग्रामीणों ने जादू-टोना करने के आरोप में मां की हत्या कर दी है।गांव में जब भी किसी की मौत होती थी तो उसकी मां पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया जाता था।छोटे बेटे शिव कुमार पूर्ति, बड़ी बहू सुखमती पूर्ति और बेटी सूर्यमणि कुंकल के साथ बलिजुरी गांव में रहती थी।

चाईबासाः झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में जादू-टोना करने के संदेह में 59 वर्षीय महिला की कथित तौर पर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। सोनुआ थाना प्रभारी शशि बाला भेंगरा ने बताया कि 59 वर्षीय जमुना पूर्ति का क्षत विक्षत शव शुक्रवार को बलिजुरी गांव में एक पुलिया के पास मिला। पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘महिला का सबसे बड़ा बेटा सनातन पूर्ति चेन्नई में काम करता है। अपनी मां के घर से लापता होने की सूचना मिलने पर सनातन झारखंड लौटा था। उसने आरोप लगाया है कि कुछ ग्रामीणों ने जादू-टोना करने के आरोप में उसकी मां की हत्या कर दी है।

उसने कहा कि गांव में जब भी किसी की मौत होती थी तो उसकी मां पर जादू-टोना करने का आरोप लगाया जाता था।’’ भेंगरा ने बताया कि मंगलवार को पीड़िता की बहू सुखमती पूर्ति ने अपनी सास के अपहरण के आरोप में अज्ञात लोगों के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘महिला अपने सबसे छोटे बेटे शिव कुमार पूर्ति, बड़ी बहू सुखमती पूर्ति और बेटी सूर्यमणि कुंकल के साथ बलिजुरी गांव में रहती थी। प्राथमिकी के अनुसार महिला रविवार रात को अपने घर से लापता हो गई थी। परिवार ने उसकी तलाश की लेकिन वह नहीं मिली और मंगलवार को प्राथमिकी दर्ज कराई गई।

उन्होंने महिला के बड़े बेटे सनातन पूर्ति को भी सूचित किया और वह बृहस्पतिवार को चेन्नई से घर लौटा। शव शुक्रवार को बरामद किया गया।’’ भेंगरा ने कहा, ‘‘क्षत विक्षत शव को देखकर ऐसा लगता है कि लगभग पांच दिन पहले उसकी धारदार हथियार से हत्या की गई थी। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।’’

त्रिपुरा में जादू-टोना के शक में महिला की हत्या, तीन लोग गिरफ्तार

पश्चिम त्रिपुरा जिले के एक गांव में जादू-टोना करने के शक में 63 वर्षीय आदिवासी महिला की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सिधाई थाना क्षेत्र के अभिचरण गांव में जादू-टोना करने की आरोपी महिला नंदरानी देववर्मा के लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने इलाके में विशेष अभियान चलाया। सिधाई थाना प्रभारी अजीत कुमार चकमा ने बताया, ‘‘बुजुर्ग महिला का शव 26 अक्टूबर को अभिचरण के एक जंगल से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद एक प्राथमिकी दर्ज की गई।

महिला की हत्या में संलिप्तता के आरोप में इलाके के तीन लोगों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया।’’ प्रारंभिक जांच के अनुसार, कुछ स्थानीय लोगों को शक था कि ‘‘गांव के दो परिवारों में लोगों की बीमारी का कारण नंदरानी द्वारा किया गया जादू-टोना है।’’

अधिकारी ने कहा कि इस गलत धारणा के प्रभाव में कुछ लोगों ने 26 अक्टूबर को नंदरानी के घर में घुसकर उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी और बाद में सबूत मिटाने के लिए उसे जंगल में दफना दिया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडहत्यात्रिपुराPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए