लाइव न्यूज़ :

बदमाशों को भी नहीं पता था कि पीएम मोदी की भतीजी को लूट रहे हैं, टीवी पर खबर देख बोला था- 'बुरे फंसे भाई, तूने मरवा दिया'

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 14, 2019 13:28 IST

पीएम मोदी के भाई की बेटी दमयंती बेन मोदी आज (12 अक्टूबर) को सुबह अमृतसर से दिल्ली लौटीं थी। वह पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन से सिविल लाइन्स के गुजराती समाज भवन जा रही थीं, तब ये हादसा हुआ।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस को पूछताछ में आरोपी नोनू ने बताया कि उसने सबसे पहले खबर टीवी पर देखी। आरोपियों को पकड़ने में दिल्ली पुलिस के 700 लोग लगे हुए थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भतीजी दमयंती बेन मोदी से 12 अक्टूबर को सिविल लाइन्स के गुजराती समाज भवन के गेट पर जब बदमाशों ने पर्स छीना था तो उन्हें भी नहीं पता था कि वह पीएम की भतीजी हैं। जब उनको बाद में टीवी पर खबर देखकर पता चला कि वह पीएम मोदी भजीजी के पर्स को लेकर भागे हैं तो उनकी हालत खराब हो गई थी। फिलहाल दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

सिविल लाइन्स में गुजराती समाज भवन के गेट पर स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देकर भागे दो बदमाश वहां से सीधे सदर बाजार स्थित बस्ती जुल्हान इलाके में पहुंचे। यहां दोनों आरोपियों ने सामान का बंटवारा किया। 

पैसों और सामान का बंटवारा करने के बाद बैग और उसमें रखे दस्तावेज वहीं फेंक दिया। जिसके बाद आरोपी नोनू (गौरव) ने आकाश बादल को स्कूटी से सुल्तानपुरी छोड़ा। जिसके बाद नोनू अपनी मौसी के यहां पहुंच गया। वहां उसने टीवी पर सारा न्यूज देखा। 

पुलिस को पूछताछ में आरोपी नोनू ने बताया कि उसने सबसे पहले खबर टीवी पर देखी। जिसके बाद उसने अपने साधी आकशा बादल को फोन किया और बोला ,''भाई बुरे फंस गए, आज तूने मरवा दिया"। उसके बाद बादल ने भी टीवी देखा। दोनों ने खबर देखकर भागने का प्लान बना लिया। नोनू सीधा सोनीपत अपने रिश्तेदार के घर पहुंच गया, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। 

700 पुलिस वाले लगे थे आरोपियों को पकड़ने में 

खबरों के मुताबिक पीएम मोदी की भतीजी के पर्स को खोजने और बदमाशों को पकड़ने के लिए दिल्ली के 700 पुलिसकर्मी लगे थे। आरोपियो की पहचान के लिए पुलिस ने 200 सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस ने आरोपियों को हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार किया। दमयंती के सारे सामान पर्स में सुरक्षित हैं। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला