लाइव न्यूज़ :

Pilibhit: जंगली जानवर आतंक?, मानव बस्ती में घुसे सियार की भीड़ ने लाठी-डंडों से हमला कर मार डाला, अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 9, 2024 10:42 IST

Pilibhit: तहरीर में कहा गया है कि घायल लेखराज द्वारा बताए गए घटनास्थल गिधौर गांव के पास खिरका फार्म जाने वाले रास्ते पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया।

Open in App
ठळक मुद्दे मझौला ड्यूनीडाम मार्ग के किनारे घटनास्थल के पास एक सियार का शव बरामद हुआ। स्थानीय लोगों एवं राहगीरों की भीड़ ने लाठी-डंडों से हमला करके उसे मार डाला।पूछताछ में स्थानीय लोगों ने किसी व्यक्ति का नाम नहीं बताया।

Pilibhit: पीलीभीत जिले में मानव बस्ती में घुसे एक सियार की पीट-पीटकर हत्या के मामले में रविवार को अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि वन दारोगा सोनी सिंह की तहरीर पर रविवार को अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। सिंह ने दी तहरीर में कहा है कि चार दिसंबर को सुबह सात बजे उन्हें सूचना मिली कि तीन दिसंबर की शाम को न्यूरिया थाना क्षेत्र के टोडरपुर गांव के निवासी लेखराज को बाजार से वापस लौटते समय गिधोर गांव के पास सियार ने हमला करके घायल कर दिया था, जिसके बाद परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लाए थे। सूत्रों के मुताबिक तहरीर में कहा गया है कि घायल लेखराज द्वारा बताए गए घटनास्थल गिधौर गांव के पास खिरका फार्म जाने वाले रास्ते पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया।

उन्होंने बताया कि आसपास छानबीन करने पर मझौला ड्यूनीडाम मार्ग के किनारे घटनास्थल के पास एक सियार का शव बरामद हुआ। स्थानीय ग्रामीणों ने पूछताछ में उसी सियार का शव होने की पुष्टि की, जिसने लेखराज को घायल किया था। सूत्रों ने बताया कि सियार के हमले के दौरान लेखराज की चीख पुकार सुनकर एकत्र हुए स्थानीय लोगों एवं राहगीरों की भीड़ ने लाठी-डंडों से हमला करके उसे मार डाला।

सियार को मारने में शामिल अभियुक्तों का नाम-पता जानने के काफी प्रयास किया गया, लेकिन पूछताछ में स्थानीय लोगों ने किसी व्यक्ति का नाम नहीं बताया। न्यूरिया थाना प्रभारी रूपा बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने वन दरोगा की तहरीर पर वन्यजीव (सरंक्षण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला