लाइव न्यूज़ :

युवती की प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने की आत्महत्या, वीडियो में कहा-मेरे साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए...

By भाषा | Updated: October 19, 2022 15:49 IST

उत्तर प्रदेशः थाना न्यूरिया के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रोहित कुमार ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि थाना क्षेत्र के भौरियाई गांव के रहने वाले नरेंद्र (30) ने आठ अक्टूबर को कथित तौर पर एक युवती और उसके परिवार की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने युवती, उसके पिता और भाई समेत नौ लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया है।पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश कुमार प्रभु ने पत्रकारों को बताया कि थाना न्यूरिया क्षेत्र में एक युवक ने आत्महत्या की थी।पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और उसके बाद संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पीलीभीत: पीलीभीत में एक युवक ने कथित तौर पर एक युवती की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या कर ली। युवक की आत्महत्या के कई दिन बाद एक वीडियो सामने आने पर इसका खुलासा हुआ है। उक्त वीडियो में युवक ने युवती और उसके परिवार वालों पर तमाम गंभीर आरोप लगाए हैं।

थाना न्यूरिया के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) रोहित कुमार ने मंगलवार को पत्रकारों को बताया कि थाना क्षेत्र के भौरियाई गांव के रहने वाले नरेंद्र (30) ने आठ अक्टूबर को कथित तौर पर एक युवती और उसके परिवार की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने युवती, उसके पिता और भाई समेत नौ लोगों के खिलाफ मामला पंजीकृत किया है।

उन्‍होंने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गयी है और सबूतों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। एसएचओ ने कहा कि सामने आए वीडियो की भी जांच होगी। पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक (एसपी) दिनेश कुमार प्रभु ने पत्रकारों को बताया कि थाना न्यूरिया क्षेत्र में एक युवक ने आत्महत्या की थी।

पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और उसके बाद संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। उन्‍होंने बताया कि वीडियो और सुसाइड नोट को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, नरेंद्र के पिता ने अपनी तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव की एक लड़की और उसके परिजन उनके बेटे पर शादी के लिए दबाव बना रहे थे और इतना ही नहीं युवती जबरन नरेंद्र के साथ रह रही थी।

तहरीर के अनुसार, युवती और उसके परिवार की प्रताड़ना से परेशान होकर नरेंद्र ने आठ अक्टूबर को आत्महत्या कर ली। तहरीर में सेवाराम ने कहा है कि 11 अक्टूबर को नरेंद्र के कमरे से सुसाइड नोट और वीडियो मिले थे, जिससे हमें पता चला कि उसने आत्महत्या क्यों की।

तहरीर के मुताबिक युवक ने आत्महत्या करने से ठीक पहले वीडियो रिकॉर्ड किया था, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार युवती और उसके घरवालों को बताया है। पुलिस के अनुसार, युवक ने वीडियो में कहा है, ''उसने (युवती) मुझे अपने हुस्‍न के जाल में फंसा लिया।

मेरे साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए। वह मेरे पीछे पड़ी थी। मुझ पर झूठा आरोप लगाया जा रहा कि मैंने उसके घर में घुसकर तमंचे के बल पर दुष्‍कर्म किया। मेरी उससे शादी भी नहीं हुई है। पापा-मम्मी मुझे माफ कर देना। उसके परिवार से समझौता नहीं करना... मैं आत्महत्या कर रहा हूं।'' 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज