लाइव न्यूज़ :

नशा करने के लिए रुपये न मिलने पर बेटे ने 70 वर्षीय मां के सिर में बांका मारकर हत्या की, आरोपी भाग गया, पुलिस ने गिरफ्तार किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 31, 2022 21:25 IST

उत्तर प्रदेशः पुलिस के अनुसार 10 माह पूर्व अपने पति की मृत्यु हो जाने के बाद कैलाश कुमारी (70) परिवार के अन्य सदस्यों संग रहती थी और उसका छोटा बेटा महेशपाल नशा अधिक करता है।

Open in App
ठळक मुद्देबरखेड़ा थानाक्षेत्र के सिसैया गांव में एक व्यक्ति ने मां के सिर में बांका मारकर हत्या कर दी।महेशपाल ने कैलाश कुमारी के सिर पर किसी वस्तु से वार किया और मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पीलीभीतः पीलीभीत जिले में नशा करने के लिए रुपये न मिलने पर एक व्यक्ति ने अपनी बुजुर्ग मां की कथित रुप से हत्या कर दी। पुलिस ने कुछ देर बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि बरखेड़ा थानाक्षेत्र के सिसैया गांव में एक व्यक्ति ने मां के सिर में बांका मारकर हत्या कर दी।

 

उनके अनुसार दूसरे बेटे से मिली तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और थानाध्यक्ष को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार 10 माह पूर्व अपने पति की मृत्यु हो जाने के बाद कैलाश कुमारी (70) परिवार के अन्य सदस्यों संग रहती थी और उसका छोटा बेटा महेशपाल नशा अधिक करता है।

त्रिपाठी ने बताया कि शुक्रवार रात को नशा करने के लिए उसने रुपये मांगे और मना करने पर उसने मां से झगड़ा किया। उनके मुताबिक अन्य लोगों ने तब तो किसी तरह शांत करा दिया लेकिन शनिवार सुबह महेशपाल ने कैलाश कुमारी के सिर पर किसी वस्तु से वार किया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि हत्या करने के बाद आरोपी भाग गया लेकिन कुछ देर बाद ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उनके अनुसार पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बड़े बेटे सत्यपाल से मिली तहरीर पर महेशपाल के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज