लाइव न्यूज़ :

पीलीभीतः नेपाल से दिल्ली लाकर कई बार रेप, आरोपी ने बड़े भाई से शादी करवाई,  3 सगे भाइयों फिरोज, चंगेज और अमजद खान, तीनों की मां और मामा रंगीला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 11, 2024 16:59 IST

पुलिस के अनुसार पूरनपुर के एक युवक ने नौकरी दिलाने के बहाने नेपाल से युवती को दिल्ली ले जाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देयुवती की अपने बड़े भाई से शादी करवा दी। शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया गया। दोनों देवरों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। 

पीलीभीतः उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले की पूरनपुर कोतवाली पुलिस ने नेपाल से लायी गयी एक युवती के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में तीन सगे भाइयों समेत पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार पूरनपुर के एक युवक ने नौकरी दिलाने के बहाने नेपाल से युवती को दिल्ली ले जाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

इसके बाद, युवती की अपने बड़े भाई से शादी करवा दी। पुलिस के मुताबिक युवती ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद भी उसको शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान किया गया और उसके दोनों देवरों ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की ओर से सोमवार देर शाम दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर यह मुकदमा दर्ज किया गया।

पूरनपुर कोतवाली के पुलिस निरीक्षक (अपराध) गजेंद्र सिंह ने बताया कि पीड़ित नेपाली युवती की शिकायत के आधार पर पूरनपुर निवासी तीन सगे भाइयों फिरोज खान, चंगेज खान और अमजद खान, तीनों की मां और उसके मामा रंगीला समेत पांच आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64 (बलात्कार), 352 (शांति भंग के लिए जानबूझकर अपमान), 351(3) (गंभीर चोट पहुंचाना),115(2) (जानबूझकर चोट पहुंचाना), 76 (महिला को निर्वस्त्र करने के लिए बाध्य करना और हमला करना) के तहत मामला पंजीकृत किया है। सिंह ने कहा कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। 

सिंह ने बताया कि 26 वर्षीय महिला को 13 साल पहले नेपाल से रोजगार का झांसा देकर भारत लाया गया और बाद में उसे जबरन शादी के लिए मजबूर कर धर्मांतरण करवा दिया गया। पीड़िता ने हाल ही में हिंदू संगठनों द्वारा धर्म परिवर्तन के खिलाफ आयोजित एक स्थानीय बैठक में अपनी आपबीती सुनाई।

पीड़िता के मुताबिक, आरोपी ने अपनी पहचान छिपाते हुए उससे दोस्ती की और उसे रोजगार का झांसा देकर भारत ले आया। भारत में आने के बाद उसे बार-बार यौन उत्पीड़न और धमकियों का सामना करना पड़ा। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीनेपालउत्तर प्रदेशरेपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?