लाइव न्यूज़ :

पीलीभीतः नाबालिग से छेड़खानी, समझौता न करने पर माता-पिता पर तेजाब से हमला, गजरौला थानाध्यक्ष तेजपाल और सुहास पुलिस चौकी प्रभारी लोकेश कुमार निलंबित 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 9, 2022 17:17 IST

उत्तर प्रदेशः लापरवाही बरतने पर गजरौला थानाध्यक्ष तेजपाल एवं सुहास पुलिस चौकी प्रभारी लोकेश कुमार को निलंबित का दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देबेटी के पिता ने छह मई को राजेश के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।पांच लोगों ने लड़की के पिता नन्हे लाल (42) एवं उसकी माता लक्ष्मी (40) पर तेजाब फेंक दिया।पीड़िता के माता-पिता गांव में अपने घर के आंगन में सो रहे थे।

पीलीभीतः उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में एक नाबालिग से हुई छेड़खानी के मामले में समझौता न करने पर उसके माता-पिता पर आरोपियों के परिवार वालों ने कथित रूप से तेजाब डाल दिया।

 

पुलिस अधीक्षक दिनेश प्रभु ने मीडिया को बताया कि इस प्रकरण में पांच आरोपियों के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रभु के अनुसार मामले में लापरवाही बरतने पर गजरौला थानाध्यक्ष तेजपाल एवं सुहास पुलिस चौकी प्रभारी लोकेश कुमार को निलंबित का दिया गया है।

उन्होंने बताया कि गजरौला थाने में बेटी के पिता ने छह मई को राजेश के खिलाफ छेड़खानी और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जो इस घटना के बाद से गांव से भाग गया था। पुलिस के अनुसार सोमवार को अदालत में लड़की का बयान दर्ज किया जाना था, लेकिन उससे पहले ही रविवार रात पांच लोगों ने लड़की के पिता नन्हे लाल (42) एवं उसकी माता लक्ष्मी (40) पर तेजाब फेंक दिया।

दोनों की हालत गंभीर है। प्रभु ने बताया कि तेजाब हमले के सिलसिले में पांच लोगों-- अजय, छोटेलाल, रामकिशन, गुड्डू, हरिशंकर निवासी ग्राम अज्ञारी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है जिनमें तीन लोंगो को गिरफ्तार किया जा चुका हैं। गजरौला पुलिस के अनुसार आरोप है कि पीड़िता के माता-पिता गांव में अपने घर के आंगन में सो रहे थे।

पीड़िता और उसके दो सगे भाई और दादी कमरे में सो रहे थे। हमलावार रविवार की रात में घर में घुसे और सोते समय पीड़िता के माता-पिता पर तेजाब डाल दिया। तेजाब पड़ने से उन दोनों के बिस्तर जल गए और चेहरे झुलस गए। इस बीच शोर सुनते ही आरोपी हमलावर भाग गए।

पुलिस के मुताबिक तेजाब से झुलसे पीड़िता के माता-पिता को एबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया। पीड़िता के पिता नन्हें लाल एवं माता लक्ष्मी गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। हालात खराब होने पर उन्हें राममूर्ति मेडिकल कालेज भोजीपुरा बरेली भेजा गया है। इस घटना के बाद बरेली परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक रमित शर्मा ने भी घटना स्थल का निरीक्षण कर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारup police
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज