लाइव न्यूज़ :

Pilibhit Encounter: पंजाब में पुलिस चौकी पर बम फेंकने वाले अपराधी यूपी में ढेर, मुठभेड़ में 3 आरोपियों की मौत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2024 10:54 IST

Pilibhit Encounter:उनके पास से दो एके-47 असॉल्ट राइफलें और दो ग्लॉक पिस्तौल के साथ भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया।

Open in App

Pilibhit Encounter:उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में स्थानीय पुलिस और पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार तड़के मुठभेड़ के बाद उन तीन अपराधियों को पकड़ लिया है जो गुरुदासपुर (पंजाब) में पुलिस चौकी पर बम फेंकने की घटना में संलिप्त थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि गोली लगने से तीनों अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं और उनके पास से कई हथियार तथा कारतूस बरामद किए गए हैं।

अपर पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) अमिताभ यश ने पीलीभीत पुलिस के हवाले से बताया कि पंजाब के गुरदासपुर में ग्रेनेड/बम फेंकने की घटना को अंजाम देने वाले तीन अपराधियों के साथ जिला पुलिस तथा पंजाब पुलिस की संयुक्त टीम की थाना पूरनपुर (पीलीभीत) क्षेत्र में मुठभेड़ हो गई और इस दौरान पुलिस की गोली लगने से तीनों अपराधी गंभीर रूप से घायल हो गए।

यश ने बताया कि घायल अपराधियों को पूरनपुर के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले जाया गया है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया कि अपराधियों की पहचान गुरदासपुर के निवासी गुरविंदर (25), वीरेंदर सिंह (23) और जसन प्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह (18) रूप में हुई है। 

टॅग्स :एनकाउंटरपंजाबउत्तर प्रदेशuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली