लाइव न्यूज़ :

दो दिन से लापता रेलवे के गेटमैन का शव बरामद, मारकर मकान में ही आठ फीट गहरे गड्ढे में दफनाया

By भाषा | Updated: October 5, 2022 19:44 IST

उत्तर प्रदेशः इटावा जिले के गांव सिलौट अहिरवा के रहने वाले कमलेश कुमार यादव की तैनाती पीलीभीत-टनकपुर रेल खंड पर भमौरा रेलवे क्रॉसिंग पर गेटमैन के पद पर थी और भमौरा के रहने वाले दीनदयाल के साथ बाजार गया था।

Open in App
ठळक मुद्देबाजार से नहीं लौटने पर कमलेश की पत्नी ने काफी तलाश की।गुमशुदगी की सूचना न्यूरिया कोतवाली पुलिस को दी। मकान के एक हिस्से में खुदाई कर आठ फीट नीचे दफन यादव का शव बरामद कर लिया।

पीलीभीतः उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में दो दिन से लापता रेलवे के गेटमैन का शव भमौरा गांव में एक मकान से पुलिस ने बुधवार को बरामद कर लिया। पुलिस ने इसकी जानकारी दी । पुलिस के अनुसार रेलवे कर्मचारी को मारकर मकान में ही आठ फीट गहरे गड्ढे में दफन कर दिया गया था।

अपर पुलिस अधीक्षक पवित्र मोहन त्रिपाठी ने बताया कि मरने वाले की पहचान कमलेश कुमार यादव के रूप में की गयी है। पुलिस ने बताया कि इटावा जिले के गांव सिलौट अहिरवा के रहने वाले कमलेश कुमार यादव की तैनाती पीलीभीत-टनकपुर रेल खंड पर भमौरा रेलवे क्रॉसिंग पर गेटमैन के पद पर थी और सोमवार की शाम भमौरा के रहने वाले दीनदयाल के साथ बाजार गया था।

उन्होंने बताया कि बाजार से नहीं लौटने पर कमलेश की पत्नी ने काफी तलाश की और इसके बाद उसकी गुमशुदगी की सूचना न्यूरिया कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने गुमशुदगी की सूचना दर्ज करने के बाद दीनदयाल से कड़ाई से पूछताछ शुरू की तो उसकी निशानदेही पर उसके मकान के एक हिस्से में खुदाई कर आठ फीट नीचे दफन यादव का शव बरामद कर लिया।

दीनदयाल की निशानदेही पर पुलिस ने रेलवे कर्मचारी की मोटरसाइकिल तथा वारदात में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक के मुताबिक प्रथम दृष्टया यह पैसे के लेन देन का मामला है। उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?