लाइव न्यूज़ :

पीलीभीत में धनिया तोड़ने गई 12 वर्षीय बच्ची को कुत्तों ने हमला कर मार डाला

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: January 5, 2021 19:23 IST

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम बगवा में आवारा कुत्तों ने बच्ची की जान ले ली. कुत्तों के काटने की वजह से मासूम की दर्दनाक मौत हो गई.

Open in App
ठळक मुद्देखेतों में कुत्तों ने नेहा को अकेला पाकर­ हमला कर दिया और उसे बुरी तरह नोंच डाला.पिता ने बताया कि नेहा गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ती थी.कुत्तों के हमले में आज एक बच्ची की मौत हो गई है और शव का पंचानामा करके पोस्­टमार्टम के लिए भेजा गया है.

पीलीभीतःउत्तर प्रदेश के पीलीभीत में आज सुबह खेत में धनिये की पत्ती तोड़ने गई 12 वर्षीय एक बच्ची को कुत्तों ने हमला कर मार डाला.

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्­ची के शव को कब्जे में लेकर पोस्­टमार्टम के लिए भेज दिया है. पीलीभीत के कोतवाली जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम बगवा निवासी धर्मवीर ने बताया, ''आज सुबह सात-आठ बजे के बीच उसकी पुत्री नेहा (12) नहर किनारे अपने खेत में धनिया की हरी पत्ती तोड़ने गई थी, वहां खेतों में कुत्तों ने नेहा को अकेला पाकर­ हमला कर दिया और उसे बुरी तरह नोंच डाला.

कुत्तों के इस हमले से मौके पर ही नेहा की मौत हो गई.'' पिता ने बताया कि नेहा गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ती थी. कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरीशवर्द्धन सिंह ने बताया, ''कुत्तों के हमले में आज एक बच्ची की मौत हो गई है और शव का पंचानामा करके पोस्­टमार्टम के लिए भेजा गया है.'' इस घटना का संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी पुलकित खरे और पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश ने विभागीय अधिकारियों को उचित कार्रवाई के लिए निर्देश दिया है.

बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में एक युवक गिरफ्तार

शाहजहांपुर जिले में पांच साल की एक बच्ची से कथित दुष्कर्म के मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) निपुण अग्रवाल ने मंगलवार को बताया कि जलालाबाद थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली पांच वर्षीय एक बच्ची सोमवार शाम में अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी पड़ोस में रहने वाला 18 वर्षीय युवक शिवा उसे बहला-फुसलाकर खेत में ले गया और उसके साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया.

उन्होंने बताया कि आरोपी के चंगुल से छूटकर घर पहुंची बच्ची ने परिजन को पूरी बात बताई, जिसके बाद पुलिस में शिकायत की गयी. पुलिस ने आरोपी शिवा को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, बच्ची को चिकित्सकीय जांच और प्राथमिक उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा गया है.

टॅग्स :यूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचारउत्तर प्रदेशहत्याकांडmurder case
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?