लाइव न्यूज़ :

युवती का अपहरण कर बलात्कार, मारपीट कर जहर देकर मारने की कोशिश, पीड़िता की मां को बुरी तरह से मारा और घर के बाहर फेंका

By भाषा | Updated: January 4, 2023 14:27 IST

यूपीः जहानाबाद कोतवाली पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस अधीक्षक पीलीभीत अतुल शर्मा को लिखित शिकायत पत्र दिया, जिसमें उसने कहा उसके पति की मृत्यु हो चुकी है और अपने बच्चों के साथ थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव में रह रही है।

Open in App
ठळक मुद्देएक जनवरी, 2023 की रात 12:00 बजे उसकी 18 वर्षीय पुत्री पेशाब करने के लिए उठी।पड़ोसी कमल उसकी बेटी को मुंह दबाकर जबरन अपने घर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। बेटी के शोर मचाने पर उसे बुरी तरह से मारा-पीटा और जबर्दस्‍ती जहर पिला दिया।

पीलीभीतः पीलीभीत के जहानाबाद कोतवाली क्षेत्र में एक युवती का कथित तौर पर अपहरण कर उसके साथ बलात्कार करने एवं उसे मारपीट कर जहर देने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने को यह जानकारी दी।

जहानाबाद कोतवाली पुलिस के अनुसार, थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने पुलिस अधीक्षक पीलीभीत अतुल शर्मा को लिखित शिकायत पत्र दिया, जिसमें उसने कहा उसके पति की मृत्यु हो चुकी है और अपने बच्चों के साथ थाना जहानाबाद क्षेत्र के गांव में रह रही है।

अपनी अर्जी में महिला ने आरोप लगाया कि एक जनवरी, 2023 की रात 12:00 बजे उसकी 18 वर्षीय पुत्री पेशाब करने के लिए उठी, तभी पड़ोसी कमल उसकी बेटी को मुंह दबाकर जबरन अपने घर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। बेटी के शोर मचाने पर उसे बुरी तरह से मारा-पीटा और जबर्दस्‍ती जहर पिला दिया।

तहरीर के मुताबिक, शोर-शराबा सुनकर उसके परिजन जब कमल के घर गए तब कमल के परिजनों ने पीड़िता की मां को बुरी तरह से मारा और उसकी पुत्री को घर के बाहर फेंक दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि थाना जहानाबाद पुलिस ने उसकी शिकायत पर एक नहीं सुनी। शिकायत पत्र में कहा गया कि उसकी पुत्री की हालत गंभीर बनी हुई है, और वह पीलीभीत के एक निजी अस्पताल में भर्ती है।

जहानाबाद कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) प्रभाष कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस ने कमल व उसके भाई संजू, बहन शीतल, माता माया देवी, पिता सत्यपाल और कलावती खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 147,149, 323, 328, 376 के अंतर्गत आज मंगलवार को देर शाम मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। पुलिस के अनुसार आरोपी घर में ताला डालकर फरार हो गए हैं।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?