लाइव न्यूज़ :

पीलीभीतः ट्यूशन पढ़ने गई 16 वर्षीय छात्रा से सामूहिक बलात्कार, हत्या, 6 लोग अरेस्ट, शरीर पर चोट के निशान, मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 14, 2021 19:39 IST

उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के बरखेड़ा इलाके का मामला है। परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि किशोरी के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे।

Open in App
ठळक मुद्दे मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था। परिजन ने आक्रोश जताया है।कुछ ही दूरी पर उसकी किताबें, बैग, साइकिल और जूते बरामद हुए थे।दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

पीलीभीतः पीलीभीत जिले के बरखेड़ा इलाके में ट्यूशन पढ़ने गई 16 वर्षीय छात्रा की सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या के मामले में पुलिस छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 

पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी. ने रविवार को बताया कि बरखेड़ा थाना क्षेत्र की रहने वाली छात्रा शनिवार सुबह घर से ट्यूशन पढ़ने निकली थी। जब वह देर शाम तक नहीं लौटी तो परिजनों ने पुलिस में शिकायत देकर उसके अपहरण की आशंका जताई। उन्होंने बताया कि खोजबीन के दौरान पुलिस को नाबालिग छात्रा का शव देर रात गांव के पास ही स्थित गन्ने के खेत में मिला।

उसके साथ दुष्कर्म कर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। परिजनों ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि किशोरी के शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। मुंह में कपड़ा ठूसा हुआ था। इसके साथ ही कुछ ही दूरी पर उसकी किताबें, बैग, साइकिल और जूते बरामद हुए थे।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मौके से बीयर की चार बोतलें, नमकीन और सिगरेट के टुकड़े भी बरामद हुए हैं। परिजनों ने आशंका जताई है कि लड़की की सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या की गयी है। उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सामूहिक बलात्कार, हत्या तथा पॉक्सो कानून की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। शव का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल से कराया जाएगा। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशयूपी क्राइमरेप
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?